एक्सप्लोरर

Arjun Tendulkar: IPL 2025 से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, जानें क्यों मेगा ऑक्शन में बरसेगा मौका

Arjun Tendulkar Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके. उन्हें शानदार प्रदर्शन का आईपीएल मेगा ऑक्शन में फायदा मिल सकता है.

Arjun Tendulkar Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. हालांकि उन्हें मौके भी कम मिले हैं. अर्जुन ने आईपीएल में सिर्फ 5 मैच खेले हैं. अर्जुन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम कमा सकते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण उनका हालिया परफॉर्मेंस हैं. अर्जुन ने एक रणजी मैच में खतरनाक गेंदबाजी की है. उन्होंने पांच विकेट झटके हैं. इसको लेकर उनकी चर्चा भी हो रही है.

दरअसल रणजी ट्रॉफी प्लेट में गोवा और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है. अरुणाचल ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक महज 84 रन बनाए. इस दौरान गोवा के गेंदबाज अर्जुन बल्लेबाजों पर भारी पड़ गए. उन्होंने 9 ओवरों में 25 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके साथ ही 3 मेडन ओवर भी निकाले. अर्जुन ने ओपनर खिलाड़ी नबम हचांग को जीरो पर आउट कर दिया. जय भावसर को भी जीरो पर आउट किया.

अभी तक ज्यादा मैचों में खेलने का नहीं मिला मौका -

अर्जुन आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. मुंबई ने उन्हें 2020 में 20 लाख रुपए में खरीदा था. इसके 2022 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी गई. लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. अर्जुन ने पांच आईपीएल मैचों में तीन विकेट लिए हैं. लेकिन वे फॉर्म में हैं. लिहाजा मेगा ऑक्शन में अच्छी कमाई कर सकते हैं. मुंबई भी फिर से अर्जुन पर दांव लगा सकती है.

अब तक ऐसा रहा है अर्जुन का करियर -

अगर अर्जुन के घरेलू क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान 1208 रन बनाए हैं. अर्जुन ने 32 विकेट लिए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया है. अर्जुन ने इस फॉर्मेट में 532 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 15 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं. वहीं टी20 में 26 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें : Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का IPL 2025 से पहले बड़ा फैसला, पार्थिव पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget