एक्सप्लोरर

Time Out: 'मुझे नहीं लगता कोई और टीम ऐसा करती', मैच के बाद शाकिब और बांग्लादेश पर खूब भड़के एंजेलो मैथ्यूज

Angelo Mathews Time Out: श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में खुद के टाइम आउट होने के मामले पर अपने मन की भड़ास निकाली है.

Angelo Mathews on Shakib Al hasan: क्रिकेट इतिहास के पहले टाइम आउट बनने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाने के बाद श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश की पूरी टीम और कप्तान शाकिब अल हसन पर खूब भड़कते नजर आए. बांग्लादेश-श्रीलंका के वर्ल्ड कप मुकाबले के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए यह तक कह दिया कि वह बांग्लादेश और शाकिब का पहले बहुत सम्मान करते थे लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक बहुत शर्मनाक हरकत थी और कोई और टीम होती तो ऐसा कभी नहीं करती.

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सोमवार को दिल्ली में हुए वर्ल्ड कप मुकाबला में श्रीलंका की पारी के 25वें ओवर में जब शाकिब ने सादीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया तो इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने स्ट्राइक लेने में दो मिनट से ज्यादा का समय ले लिया. वे बैटिंग के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उनके हेलमेट का स्ट्रैप टूटा और उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगाया. ड्रेसिंग रूम से नया हेलमेट आने में ज्यादा वक्त लगा तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज को आउट देने की अपील कर डाली. यहां मैथ्यूज को आउट करार दे दिया गया. इसी घटना को लेकर मैथ्यूज मैच के बाद शाकिब पर खूब भड़के

'इस तरह से क्रिकेट खेलना शर्मनाक'
एंजेलो मैथ्यूज ने कहा, 'मैं आज से पहले शाकिब और बांग्लादेश का काफी सम्मान करता था लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाउंगा. मैं समय बर्बाद नहीं कर रहा था. हर कोई देख सकता है कि मैं क्रीज पर आ चुका था लेकिन मेरे हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया. यह सामान के खराब होने का मामला था. शाकिब और बांग्लादेश की यह हरकत शर्मनाक थी. इस तरह क्रिकेट खेलना वाकई शर्मनाक है. मुझे नहीं लगता कि बांग्लादेश के अलावा कोई और टीम ऐसा करती.'

'मैं पांच सेकंड पहले क्रीज पर आ चुका था'
मैथ्यूज ने कहा, 'मैंने शाकिब से अपील वापस लेने के लिए भी कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. हमारे पास वीडियो प्रूफ है कि मैं टाइम पर क्रीज में आ गया था. मेरे पास पांच सेकेंड बचे थे. अगर इसके बाद मेरे हेलमेट में दिक्कत आ गई तो मैं क्या कर सकता हूं. यह खिलाड़ी की सुरक्षा का सवाल है. मैं बिना हेलमेट के कैसे खेल सकता था, फिर चाहे वह स्पिनर हो. जब विकेटकीपर हेलमेट लगाए बिना स्पिनर के खिलाफ विकेट से सटकर विकेटकीपिंग नहीं करते तो फिर मैं बल्लेबाजी कैसे कर सकता था.'

यह भी पढ़ें...

BAN vs SL: एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील क्यों की? शाकिब अल हसन ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget