एक्सप्लोरर

ब्रॉड-एंडरसन की जोड़ी ने किया दावा- वनडे क्रिकेट में जल्द ही बनने लगेंगे 500 रन

ब्रॉड-एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज हैं. हालांकि 2015 के वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिमिटिड ओवर करियर का अंत हो गया था.

इंग्लैड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्म एंडरसन का मानना है कि वनडे क्रिकेट में 500 रन बनना मुमकिन है. एंडरसन के साथी खिलाड़ी ब्रॉड ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा है कि वनडे क्रिकेट में 500 रन बनने पर हैरानी नहीं होनी चाहिए. टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक का जिम्मा संभालने वाले स्टार खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो चैट के जरिए वनडे क्रिकेट के भविष्य पर बात की.

एंडरसन ने ब्रॉड से उस बल्लेबाज का नाम पूछा जिससे उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है. इसके जवाब में ब्रॉड ने कहा कि ऐसे कई बल्लेबाज हैं. ब्रॉड ने फिर इंग्लैंड के कभी न खत्म होने वाले बल्लेबाजी क्रम को लेकर बात की जो कई गेंदबाजों को परेशान कर चुका है.

ब्रॉड ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो सफेद गेंद से डर लगता है. पूरे विश्व के तेज गेंदबाज जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो से डरते होंगे. आप इन दोनों में से किसी एक का विकेट ले लीजिए तो जोए रूट आ जाते हैं, फिर इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली आते हैं. यह कभी न खत्म होने के समान है."

इंग्लैंड के नाम है रिकॉर्ड

ब्रॉड ने आगे कहा, "जब से हमने शुरू किया है, हमारे पास हमेशा से महान खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन जब से टी-20 आया है मुझे नहीं लगता कि टीम में सिर्फ एक या दो खिलाड़ी रहते हैं जो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. अब ऐसे सात या आठ बल्लेबाज हैं. अगर 50 ओवरों में 500 रन भी बनें तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी."

एंडरसन भी ब्रॉड की बात से सहमत दिखे. उन्होंने कहा, "इस बारे में विश्व कप में भी बात की गई थी कि टीम 500 का स्कोर कर सकती है. यह हास्यास्पद लग सकता है, लेकिन इसकी संभावना से कोई भी इनकार नहीं कर सकता."

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम है. इंग्लैंड ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर 444 रन के साथ इंग्लैंड की टीम है. तीसरे नंबर पर श्रीलंका है जिसने 2006 में 50 ओवर में 443 रन बनाए थे.

Happy Birthday Sachin: जन्मदिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर ने फैंस के साथ शेयर किया सबसे यादगार पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget