एक्सप्लोरर

PAKvsWXI: आमला-परेरा ने दिलाई वर्ल्ड इलेवन को दूसरे मैच में जीत


PAKvsWXI: आमला-परेरा ने दिलाई वर्ल्ड इलेवन को दूसरे मैच में जीत

लाहौर: वर्ल्ड इलेवन ने रोमांचक मैच में हाशिम अमला (नाबाद 72) की बेहतरीन पारी और अंत में थिसारा परेरा के 19 गेंदों में 46 रनों की बदौलत बुधवार को दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को उसके घर में सात विकेट से हरा दिया.


इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 20 रनों से जीत हासिल की थी.


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. उसकी तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका था. इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को विश्व एकादश ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.


आखिरी ओवर में विश्व एकादश को जीतने के लिए 13 रनों की दरकार थी. ओवर की पांचवीं गेंद पर परेरा ने छक्का मार विश्व एकदाश को विजेता बनाया.


तमीम इकबाल (23) और अमला ने 5.3 ओवरों में 47 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी. इकबाल को सोहेल खान ने पवेलियन भेजा. टिम पेन सिर्फ 10 रनों का योगदान दे सके. वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 20 रन बनाए. यह दोनों 106 रनों के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे.


यहां से अमला को परेरा का साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई.


अमला ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों सहित दो छक्के जड़े. परेरा ने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं मारा और पांच छक्के लगाए.


इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए फखर जमन (21) और अहमद शहजाद (43) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 41 रन जोड़े. खतरनाक दिख रहे फखर को लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने पवेलियन भेजा.


शहजाद ने बाबर आजम (45) के साथ मिलकर टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था. इसी स्कोर पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने शहजाद को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया.


135 के कुल स्कोर पर आजम भी बद्री का शिकार होकर पवेलियन लौट गए. अंत में शोएब मलिक ने 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मलिक पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget