एक्सप्लोरर

अपनी गेंदबाजी में कई नई चीज़ों के साथ मैदान पर उतरेंगे अमित मिश्रा

आईपीएल के कार्यक्रम के ऐलान के साथ सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. ऑईपीएल ऑक्शन में टीमों ने बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज़ और तेज़ तर्रार गेंदबाज़ खरीदे हैं. लेकिन मैच को बनाने का असली काम स्पिनर्स के कंधो पर ही होगा. जहां कई टीमों ने युवा और जोशीले स्पिनर्स पर अपना दांव खेला है.

नई दिल्ली: आईपीएल के कार्यक्रम के ऐलान के साथ सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. ऑईपीएल ऑक्शन में टीमों ने बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज़ और तेज़ तर्रार गेंदबाज़ खरीदे हैं. लेकिन मैच को बनाने का असली काम स्पिनर्स के कंधो पर ही होगा. जहां कई टीमों ने युवा और जोशीले स्पिनर्स पर अपना दांव खेला है.

वहीं दिल्ली की टीम ने एक बार फिर से अपने सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा को टीम के साथ जोड़े रखा है. अब अमित नई तैयारियों के साथ मैदान पर अपना कमाल करते दिखेंगे.

2018 सीजन में फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा रिटेन किए गए लेग स्पिनर अमित मिश्रा का कहना है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ वैरिएशन को शामिल किया है. दिल्ली ने मिश्रा को चार करोड़ रुपये की राशि में अपने साथ जोड़ा है.

मिश्रा ने कहा, "हां, आप इस साल मेरी गेंदबाजी में कुछ अतिरिक्त चीजें देख सकते हैं. मैं उन पर काम कर रहा हूं. अगर सभी कुछ अच्छा रहा तो आप निश्चित ही उन्हें देखेंगे."

दिल्ली पिछले कुछ सीजनों में बुरी तरह से विफल रही है. मिश्रा ने कहा कि आने वाले सीजन में टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है.

मिश्रा ने कहा, "निश्चित तौर पर कोई दबाव नहीं है. हमारे पास अच्छी टीम है. हमें सकारात्मक सोचना होगा और गेम की रणनीति को अच्छे से बनाना होगा."

2013 के बाद से दिल्ली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई है. पिछले दो सीजन में वह छठे स्थान पर रही थी. 2015 में वह पांचवें और 2014 तथा 2013 में क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर रही थी.

मिश्रा ने कहा, "मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता की कुछ गलत हुआ था. कई बार रणनीतियां काम नहीं करतीं. टी-20 मैच इस तरह के होते हैं कि आप वापस नहीं जा सकते और चीजों को सही नहीं कर सकते. उम्मीद है इस साल हमारे लिए सब कुछ अच्छा होगा."

अमित मिश्रा के अलावा भारत के लिए खेले जयंत यादव और शाहबाज़ नदीम भी टीम में बतौर स्पिनर अपना रोल प्ले करेंगे. इन दोनों स्पिनर्स की काबीलियत पर भी किसी को शक नहीं है और ये दोनों भी इस सीज़न दिल्ली के लिे तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं.

मिश्रा ने कहा, "हम दो साल से एक ही आईपीएल टीम में हैं. हम एक साथ लंबे समय से खेल भी रहे हैं. वह दोनों काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं."

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि अपनी भावनाओं के साथ जाओ और अपनी योग्यता पर भरोसा रखो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget