एक्सप्लोरर

चौथे वनडे में भारत को हराने के बाद पीटर हैंड्सकोंब ने एश्टन टर्नर को बताया जीत का हीरो

भारत के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में शतक जड़ने वाले पीटर हैंड्सकोंब ने एश्टन टर्नर की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है.,

भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पीटर हैंड्सकोंब ने एश्टन टर्नर की जमकर तारीफ की. हैंड्सकोंब को भरोसा था कि युवा एश्टन टर्नर घरेलू क्रिकेट के अपने बड़े शॉट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने में सफल रहेंगे.

टर्नर ने रविवार को 43 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 359 रन के लक्ष्य को चार विकेट और 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी.

अब पांचवां और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेला जाएगा.

हैंड्सकोंब ने टीम की चार विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘एश्टन बेहतरीन खिलाड़ी है. पिछले कुछ सालों में उसने जो बिग बैश लीग (पर्थ स्कोरचर्स की ओर से) में किया वह हमने देखा है. हमें पता था कि वह काम पूरा कर सकता है. बुमराह के खिलाफ वह जिस तरह खेला वह शानदार था. इस पारी से उसे काफी आत्मविश्वास मिलेगा.’’

हैंड्सकोंब ने कहा कि टर्नर ने जब बड़े शॉट खेलना शुरू किया तो ड्रेसिंग रूम में सभी अंधविश्वासी हो गए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार था. अंधविश्वास के कारण कोई भी अपनी जगह से नहीं हिल रहा था. यह बेहतरीन है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर उसे इस तरह की पारी खेलते हुए देखना शानदार है.’’

हैंड्सकोंब ने ऑस्ट्रेलिया की इस जीत को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया जिससे इंग्लैंड में विश्व कप से पहले उनकी टीम को लय मिलेगी. हैंड्सकोंब ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा और उस्मान ख्वाजा के साथ 192 रन की साझेदारी की जिसके बाद टर्नर ने तेजतर्रार पारी खेली.

इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह शानदार अहसास है. मेरे पास इस अहसास को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. यह मेरे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है. यह जीत हमें निर्णायक मैच और फिर इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए लय देगी. मुझे खुशी है कि मैं जीत में योगदान दे पाया.’’

अपने पहले शतक पर हैंड्सकोंब ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं, मुझे नहीं पता था कि मुझे दोबारा वनडे मैच खेलने का मौका मिलेगा या नहीं और यह अजीब है कि कैसे चीजें बदलती हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए दोबारा खेलने का मौका मिलना और इसका फायदा उठाना अच्छा है.’’

हैंड्सकोंब ने स्वीकार किया कि ओस के कारण भारत के कलाई के स्पिनरों को गेंद को स्पिन कराने में दिक्कत हो रही थी जिसके कारण वह और ख्वाजा अपना नैसर्गिक खेल दिखा पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; अब इतने बजे शुरू होगा
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget