एक्सप्लोरर

जीत की सनक में पाकिस्तान ने पार की सारी हदें, 114 साल तक नहीं हुआ था ऐसा; फिर भी हुई 'बेइज्जती'

PAK vs WI: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1910 से 2024 के बीच कभी ऐसा नहीं हुआ था. वहीं पाकिस्तान ने लगातार तीन टेस्ट मैचों में ऐसा कर दिया है.

Pakistan vs West Indies 2nd Test: विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की फजीहत होना कोई नई बात नहीं है. एक समय पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी, लेकिन आज आलम यह है कि उन्हें स्पिनर्स के भरोसे मैच खेलना पड़ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने स्पिन ट्रैक तैयार कराया. पहले टेस्ट में उनकी यह रणनीति सफल रही और टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे टेस्ट में वो अपने ही जाल में फंस गए. वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 120 रनों से धूल चटाई. 35 साल बाद वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता है. 

जीत की सनक में पाकिस्तान ने लगातार तीसरी बार वो किया, जो 1910 से लेकर 2024 के बीच एक बार भी नहीं हुआ था. पाकिस्तान ने लगातार तीन टेस्ट मैचों की हर पारी में स्पिनर से गेंदबाजी का आगाज कराया. ये सभी टेस्ट मैच पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच और पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट स्पिन ट्रैक पर खेले गए थे. 

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच तीन दिनों के भीतर जीत लिया था. लेकिन इस बार उनकी रणनीति काम नहीं आई. वेस्टइंडीज ने तीन स्पिनर्स खिलाए और वे पाकिस्तान के लिए काल बन गए. वेस्टइंडीज ने मुल्तान में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 120 रनों से जीता. इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 163 रन बना सकी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम पहली पारी में 154 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 244 रन का स्कोर खड़ा कर दिया और मेजबान टीम के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 133 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए स्पिनर जोमेल वरीकन (Jomel Warrican) ने मैच में 9 विकेट झटके. वहीं गुडाकेश मोती को पांच सफलता मिलीं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget