एक्सप्लोरर

IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ जीत को अजिंक्य रहाणे ने बताया शानदार शुरूआत

स्टीव स्मिथ की गैर-मौजदूगी में टीम इंडिया के स्टार अजिंक्य रहाणे के कंधो पर आईपीएल सीज़न 11 में राजस्थान रॉयल्स की कमान है. पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद से हारने के बाद दूसरे मैच में राजस्थान ने धमाकेदार वापसी की है.

नई दिल्ली/जयपुर: स्टीव स्मिथ की गैर-मौजदूगी में टीम इंडिया के स्टार अजिंक्य रहाणे के कंधो पर आईपीएल सीज़न 11 में राजस्थान रॉयल्स की कमान है. पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद से हारने के बाद दूसरे मैच में राजस्थान ने धमाकेदार वापसी की है. अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में बारिश की बाधा के बावजूद राजस्थान ने सीज़न 11 में अपना खाता खोल लिया है.

इस जीत से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बेहद खुश हैं. उन्होने इस जीत के साथ इसे अपनी टीम की शानदार शुरूआत बताया.

अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'घर में ये एक शानदार शुरूआत है. हमने सोचा था कि 6 ओवरों में 71 रन उनके(दिल्ली डेयरडेविल्स) लिए मुश्किल लक्ष्य होगा. इसके साथ ही हमने अपनी चीज़ों पर ध्यान दिया.'

बारिश के बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत दिल्ली के सामने 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य रखा गया था.

जीत के बाद रहाणे ने कहा, 'जब हम बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब हमने सोचा था कि 165-170 का स्कोर अच्छा रहेगा. लेकिन बारिश के बाद ये बदल गया.' इसके साथ ही रहाणे ने कहा कि 'टी20 फॉर्मेट में हर बार एक नई शुरूआत करनी होती है. चाहें हम जीतें या हारें.'

बीती रात बारिश से बाधा वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को 17.5 ओवरों में 153 रनों पर रोक दिया था. जिसके बाद बारिश की वजह से स्कोर घटाकर दिल्ली के सामने 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य रखा गया. लेकिन दिल्ली की टीम इसे हासिल करने में नाकामयाब रही और राजस्थान ने ये मुकाबला 10 रनों से जीत लिया.

राजस्थान की अगली टक्कर अब रविवार को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 15 अप्रेल को है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget