एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तानी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि उनकी टीम के कप्तान विराट कोहली हैं और जरूरत पड़ने पर ही वह कप्तानी करके खुश हैं.

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत में अपनी कप्तानी से दिल जीतने वाले अजिंक्य रहाणे ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी टीम के कप्तान विराट कोहली हैं और जरूरत पड़ने पर ही वह कप्तानी करके खुश हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में रहाणे फिर उप कप्तान होंगे. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर उप कप्तानी संभालते हुए उनके लिये क्या अलग होगा, यह पूछने पर रहाणे ने कहा, "कुछ भी नहीं. विराट टेस्ट टीम के कप्तान थे और रहेंगे. मैं उप कप्तान हूं. उनके नहीं होने पर मुझे कप्तानी दी गई थी और मेरा काम टीम इंडिया की कामयाबी के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था. सिर्फ कप्तान बनना ही महत्वपूर्ण नहीं है. कप्तान की भूमिका आप कैसे निभाते हैं, वह ज्यादा अहम है. अभी तक मैं सफल रहा हूं और उम्मीद है कि भविष्य में भी अच्छे नतीजे दे सकूंगा."

रहाणे की कप्तानी में भारत ने पांच में से चार टेस्ट जीते हैं. कोहली से अपने संबंध के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा और विराट का तालमेल हमेशा अच्छा रहा है. उसने समय समय पर मेरी बल्लेबाजी की तारीफ की है. हमने टीम के लिये भारत में और विदेश में कई यादगार पारयां खेली हैं. वह चौथे नंबर पर उतरते हैं और मैं पांचवें पर, इसलिये हमारी कई साझेदारियां बनी हैं.

रहाणे ने आगे कहा, "हमने हमेशा एक दूसरे के खेल का सम्मान किया है. हम जब क्रीज पर होते हैं तो विरोधी गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं. जब हम दोनों में से कोई खराब शॉट खेलता है तो हम एक दूसरे को चेता देते हैं."

बतौर कप्तान कोहली के बारे में उनकी राय पूछने पर रहाणे ने कहा, "वह काफी चतुर कप्तान है. वह मैदान पर अच्छे फैसले लेता है. स्पिनरों के गेंदबाजी करने पर वह मेरे फैसले पर काफी भरोसा करता है. उसका मानना है कि अश्विन और जडेजा की गेंदों पर स्लिप में कैच पकड़ना मेरी खूबियों में से है. विराट की मुझसे काफी अपेक्षायें हैं और मैं कोशिश करता हूं कि उन पर खरा उतरूं."

अपने करियर में कई उतार चढाव देखने के बाद क्या टेस्ट टीम में अब उन्हें अपनी जगह अधिक पक्की नजर आती है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी नहीं लगा कि मेरी जगह खतरे में है. कप्तान और टीम प्रबंधन ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है."

उन्होंने आगे कहा कि कई बार कुछ सीरीज़ों में कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म में रहता है. लेकिन उसके यह मायने नहीं हैं कि उसका ‘क्लास ’ खत्म हो गया है. खिलाड़ी को फॉर्म में लौटने के लिये एक अच्छी पारी की जरूरत भर होती है.

यह भी पढ़ें- 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नहीं कर सका भारतीय क्रिकेटरों पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों की पहचान, ICC को सौंपी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget