एक्सप्लोरर

मुझे लगता है मेरे और 17 नंबर के बीच कुछ कनेक्शन है: अजिंक्य रहाणे

अंजिक्य रहाणे लगातार 17 टेस्ट तक शतक नहीं जड़ पाये थे लेकिन अब अच्छी फार्म में चल रहा है मध्यक्रम का यह बल्लेबाज अपने लिये इस नंबर को भाग्यशाली मानने लगा है.

वेस्टइंडीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहते हैं. उनका मानना है कि भारतीय पिच पर वो एक बार फिर कमाल करना चाहते हैं और वेस्टइंडीज के मुकाबले यहां खेलने में थोड़ी आसानी महसूस होगी. उनका मानना है कि वो खुद पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना चाहते और फॉर्म बनाकर रखना चाहते हैं. रहाणे ने कहा कि जब आप रन बनाते हैं तो आपको बाहर से चीजें काफी आसान नजर आती है लेकिन इस दौरान आपको अपने जोन में रहना होता है और फोकस करना होता है. क्योंकि आपको नहीं पता आनेवाले समय में आपके सामने कैसे चैलेंज आ सकते हैं. मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत के बाद वो किसी भी टीम को हलके में नहीं ले सकते. इसलिए हमें अपना खेल खेलना होगा और विरोधी टीम की इज्ज्त करनी होगी. क्या है नंबर 17 का कनेक्शन रहाणे ने अबतक कुल 58 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 42.24 के एवरेज के साथ 3759 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि अब रहाणे ने खुलासा किया है कि उनका और नंबर 17 का एक स्पेशल कनेक्शन है. अंजिक्य रहाणे लगातार 17 टेस्ट तक शतक नहीं जड़ पाये थे लेकिन अब अच्छी फार्म में चल रहा है मध्यक्रम का यह बल्लेबाज अपने लिये इस नंबर को भाग्यशाली मानने लगा है. टेस्ट टीम के उप कप्तान रहाणे पर वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था. उन्होंने एंटीगा में पहले टेस्ट मैच में 81 और 102 रन की पारियां खेलकर फार्म में वापसी की थी. रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से यहां मराठी में कहा, ‘‘आपको प्रत्येक मैच और श्रृंखला से सीख मिलती है. मुझे अपने टेस्ट पदार्पण के लिये दो साल, 17 टेस्ट तक इंतजार करना पड़ा और फिर इस शतक के लिये 17 टेस्ट तक इंतजार किया. मुझे लगता है कि इसमें कुछ संबंध है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं हैंपशर की तरफ से खेल रहा था तो सोच रहा था कि पदार्पण से पहले मेरी मानसिकता कैसी थी. इन 17 टेस्ट मैचों में मैं शतक नहीं लगा पाया. मैं शतक लगाने के लिये जीतोड़ प्रयास कर रहा था लेकिन मैं वहां तक नहीं पहुंच रहा था. ’’ रहाणे ने कहा, ‘‘इसलिए वेस्टइंडीज में मैंने फैसला किया कि चाहे कुछ भी हो मैं शतक बनाने के बारे में नहीं सोचूंगा. अगर शतक लगना है तो वह लगेगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें घरेलू सरजमीं पर अभी दक्षिण अफ्रीका (तीन टेस्ट) और बांग्लादेश (दो टेस्ट) के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. टेस्ट चैंपियनशिप के कारण आप किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते हैं. यहां तक कि चैंपियनशिप से पहले भी हम किसी टीम को हल्के से नहीं लेते थे और अब जबकि इससे अंक जुड़ गये हैं तो फिर प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण बन गया है. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget