एक्सप्लोरर

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे का कहर, विदेशी जमीन पर जड़ा अर्धशतक

Ajinkya Rahane Half Century: अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने लेस्टरशायर के लिए 71 रनों की दमदार पारी खेली है.

Ajinkya Rahane Half Century: अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में खेला था. वहीं आखिरी वनडे 2018 में खेला था. लेकिन इस बीच रहाणे दमदार प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गए. वे इंग्लैंड का डोमेस्टिक टूर्नामेंट वन-डे कप खेल रहे हैं. रहाणे ने इस टूर्नामेंट में लेस्टरशायर के लिए खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 370 रनों का लक्ष्य रखा है.

वन-डे कप 2024 के ग्रुप बी में लेस्टरशायर और नॉटिंघमशायर के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में लेस्टरशायर ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 369 रन बनाए. टीम के लिए रहाणे नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बना डाले. रहाणे की इस पारी में 9 चौके शामिल रहे. वहीं लेविस हिल ने 81 रनों की दमदार पारी खेली. रहाणे इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.

6 साल पहले खेला था भारत के लिए आखिरी वनडे -

रहाणे टीम इंडिया के दमदार खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन वे वनडे और टी20 टीम से काफी समय से बाहर हैं. रहाणे ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2018 में खेला था. वहीं आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था. रहाणे टीम इंडिया के लिए 20 टी20 मैचों में 375 रन बना चुके हैं. वहीं 90 वनडे मैचों में 2962 रन बना चुके हैं. वे 85 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं. रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट पिछले साल खेला था.

आईपीएल में कर चुके हैं अच्छा प्रदर्शन -

रहाणे का आईपीएल में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे. रहाणे ने 185 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान 4642 रन बनाए हैं. वे इस दौरान 2 शतक और 30 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2025: आईपीएल के अगले सीजन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव, मेगा ऑक्शन से पहले टीमों ने की मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget