एक्सप्लोरर

IND vs AUS: लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे बड़े बदलाव! जानें इंदौर टेस्ट में कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

India vs Australia: इंदौर टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें कैमरून ग्रीन के फिट घोषित होने के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी तय मानी जा रही है.

India vs Australia 3rd Test: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सीरीज को जिंदा रखने के लिए उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करना बेहद जरूरी हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. ऐसे में टीम को इंदौर में 1 मार्च से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए बड़े बदलाव करने होंगे.

कप्तान पैट कमिंस जहां निजी कारणों की वजह से वापस देश लौट गए हैं, लेकिन उनके तीसरे टेस्ट मैच से पहले वापस आने की बात कही जा रही है. वहीं जोश हेजलवुड इस टेस्ट सीरीज से चोटिल होने की वजह से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. कंगारू टीम को अपनी बल्लेबाजी में थोड़े बड़े बदलाव करने की जरूरत है. जिसमें टीम के ऊपरी क्रम में डेविड वॉर्नर की जगह पर ट्रेविस हेड को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी भले ही 113 रनों पर सिमट गई थी लेकिन हेड ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 43 रनों की तेज पारी खेली थी. ऐसे में उस्मान ख्वाजा के साथ वह तीसरे टेस्ट मैच में इस भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं. वहीं इसके अलावा मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जिनका बल्ला अभी तक इस टेस्ट सीरीज में खामोश रहा है उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक जो अच्छी खबर तीसरे टेस्ट मैच से पहले सामने आई है वह यह कि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन का पूरी तरह से फिट घोषित होना है. इन दोनों ही खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में वापसी होने टीम का संतुलन पहले से बेहतर दिखाई देने लगेगा.

एशटन एगर को टीम में देनी होगी जगह

अभी तक कंगारू टीम के निचलेक्रम के बल्लेबाज इस टेस्ट सीरीज में बल्ले से वह योगदान नहीं दे सके जो भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन देते हुए नजर आए हैं. ऐसे में एशटन एगर को यदि कंगारू टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है तो वह स्पिन गेंदबाजी करने के साथ एक बेहतर बल्लेबाज का विकल्प भी टीम को देते नजर आ सकते हैं जो जिन हालातों में काफी अहम साबित हो सकता है.

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एशटन एगर, नैथन ल्योन, टोड मर्फी और मिचेल स्टार्क.

यह भी पढ़ें : 

Women's T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने विश्व कप में दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 3 रन से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget