एक्सप्लोरर

बौद्ध भिक्षु के बाद MS Dhoni की मलिंगा लुक में तस्वीर वायरल, फोटो देख भड़के फैन्स-कहा- डिलीट करो

इस तस्वीर में धोनी का हेयरस्टाइल ऐसा दिखाया गया है कि वो श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा की तरह दिख रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर फैन्स पूछ रहे हैं कि आखिर ये तस्वीर क्यों.

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे शख्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. उनके फैन्स उन्हें क्रिकेट के मैदान पर देखना जितना पसंद करते रहे उतना ही अब मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ और उनके स्टाइल में दिलचस्पी लेते हैं. यही कारण है कि कुछ दिनों पहले धोनी की ‘बौद्ध भिक्षु' वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है.

दरअसल इस बार धोनी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उसको लेकर उनके फैन्स खासा नाराज दिख रहे हैं. इस बार धोनी की 'मलिंगा' लुक वाली तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

एम एस धोनी की मलिंगा लुक वाली यह तस्वीर #CWC11Rewind' नामक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा-‘हेलिकॉप्टर शॉट्स, स्लिप कैच, डिपिंग यॉर्कर, वह सब कुछ कर सकते हैं'. यह रहे एमएस मलिंगा.'

बता दें कि इस तस्वीर में धोनी का हेयरस्टाइल ऐसा दिखाया गया है कि वो श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा की तरह दिख रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर फैन्स पूछ रहे हैं कि आखिर ये तस्वीर क्यों. इसे डिलीट करने की मांग कर रहे हैं.

बौद्ध भिक्षु वाली तस्वीर हुई थी वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज कल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. आईपीएल 2021 की तैयारियों के बीच एमएस धोनी की फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धोनी इस तस्वीर में बौद्ध भिक्षु जैसे दिख रहे हैं. धोनी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद से उनके फैंस यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर उन्होंने यह अवतार क्यों लिया. हालांकि, अब इस राज़ से पर्दा उठ गया है.

दरअसल, धोनी ने आईपीएल 2021 के एक एड के लिए बौद्ध भिक्षु का अवतार लिया है. माही अपने इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची कह रहे हैं. दरअसल, धोनी इस वीडियो में रोहित की एक कहानी बच्चों को सुनाते दिख रहे हैं. वीडियो में धोनी कहते हैं, 'ये हिटमैन रोहित की कहानी है. एक बार शेर के मुंह खून लग गया. पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा है. आईपीएल का नया मंत्र है, अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है, तो लालच कूल है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget