एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर टेस्ट में पहली बार चखा जीत का स्वाद

अफगानिस्तान ने नौ महीने पहले भारत के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट खेला था जबकि आयरलैंड ने पिछले साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था.

पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे ही मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान ने देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट से हरा कर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की है.

दोनों टीमों का यह दूसरा टेस्ट मैच है. अफगानिस्तान ने नौ महीने पहले भारत के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट खेला था जबकि आयरलैंड ने पिछले साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था.

जीत के लिए 147 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह और एहसानुल्लाह जन्नत ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की.

शाह ने 122 गेंदों में 76 रन बनाये जबकि जन्नत 129 गेंद में 65 रन पर नाबाद रहे. इस साझेदारी को जेम्स कैमरून-डोव (24 रन पर एक विकेट) ने शाह का विकेट लेकर तोड़ा. अगली ही गेंद पर मोहम्मद नबी (एक) भी रन आउट हो गये.

इसके बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया. इस विजयी रन के साथ ही अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूप में खिलाड़ी खुशी से झूमने लगे.

आयरलैंड की टीम टेस्ट के पहले दिन ही 172 रन पर आउट होकर बैकफुट पर आ गयी थी. अफगानिस्तान ने पहली पारी में 314 रन बनाये और बड़ी बढ़त हासिल कर जीत की नींव रखी. मैन ऑफ द मैच शाह ने पहली पारी में भी अर्द्धशतक लगाया था. वह मात्र दो रन से टेस्ट में अफगानिस्तान का पहला शतक बनाने वाला खिलाड़ी बनने से चूक गये थे.

जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने कहा, ‘‘ खुश हूं, अफगानिस्तान, हमारी टीम और हमारे लोगों के लिये यह ऐतिहासिक दिन है.’’

मैचों की संख्या के हिसाब से आफगानिस्तान ने अपने दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget