एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान-आयरलैंड वनडे सीरीज के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानें ताज़ा शेड्यूल

क्रिकेट आयरलैंड के निदेशक रिचार्ड होल्डस्वर्थ ने कहा है कि वह नए कार्यक्रम को लेकर तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के देर से आने और उनकी क्वारंटीन स्थिति को देखते हुए पुराना कार्यक्रम संभव नहीं हो सकेगा.

Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पहले इस सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी से होनी थी, लेकिन अब इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है. सीरीज के तीनों मैच शेख जाएद स्टेडियम में 18, 21 और 23 जनवरी को खेले जाने थे, लेकिन अब यह मैच 21, 24 और 26 जनवरी को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

क्रिकेट आयरलैंड के निदेशक रिचार्ड होल्डस्वर्थ ने कहा है कि वह नए कार्यक्रम को लेकर तैयार हैं. होल्डस्वर्थ ने बुधवार को कहा, "हमने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के टूर को विस्तार देने की अपील को मान लिया है. हम समझते हैं कि अफगानिस्तान टीम के देर से आने और उनकी क्वारंटीन स्थिति को देखते हुए पुराना कार्यक्रम संभव नहीं हो सकेगा."

उन्होंने आगे कहा, "हम विश्व कप सुपर सीरीज को ध्यान में रखते हुए एक शानदार सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लेकिन इससे पहले हमारा ध्यान यूएई के साथ होने वाली चार मैचों की वनडे सीरीज पर है." बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और आयरलैंड के बीच चार वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है.

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार दोनों देश इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. पहले इस सीरीज के भारत में होने के बात कही जा रही थी, लेकिन बायो-बबल और कोरोना प्रॉटोकॉल की वजह से अब ये सीरीज यूएई में आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने बताया- क्यों अश्विन पर हावी हो गए स्टीव स्मिथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget