एक्सप्लोरर

Afghanistan Team Mentor: अफगानिस्तान ने चली बड़ी चाल, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी दिग्गज को बनाया मेंटॉर

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान हर बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले बड़ा कदम उठाता है. इस बार भी अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ा कदम उठाया है.

Afghanistan Hire Younis Khan as Team Mentor: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का पहला मैच 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका से है. इससे लगभग 43 दिन पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे यूनुस खान को मेंटॉर नियुक्त किया है. अफगानिस्तान बोर्ड ने घोषणा की है कि पाकिस्तान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यूनुस टीम से जुड़ेंगे.

यूनुस खान 19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे कंडीशनिंग कैंप में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम को तैयार करेंगे और टूर्नामेंट के अंत तक टीम के साथ रहेंगे. यूनुस इससे पहले 2022 में भी अफगानिस्तान टीम के साथ काम कर चुके हैं. उस समय उन्होंने अबू धाबी में 15 दिनों के ट्रेनिंग कैंप में 25 खिलाड़ियों की विस्तारित टीम को कोचिंग दी थी. इस बार उनकी भूमिका काफी अहम होगी, क्योंकि अफगानिस्तान ने पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है.

मेजबान देश के मेंटॉर की रणनीति
यह तीसरा मौका है जब एसीबी ने मेजबान देश के किसी अनुभवी खिलाड़ी को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है. अजय जडेजा को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम का मेंटॉर बनाया गया, जबकि ड्वेन ब्रावो ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर टीम का साथ दिया. इन दोनों टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा. वनडे वर्ल्ड कप में उसने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर छठा स्थान हासिल किया, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची.

एसीबी के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने कहा, "पाकिस्तान में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए हमने मेजबान देश के एक अनुभवी खिलाड़ी को मेंटर के तौर पर चुना है. यूनुस के अनुभव से टीम को काफी फायदा होगा. हमने 2023 और 2024 के टूर्नामेंट्स में मेजबान देश के मेंटर के साथ अच्छे नतीजे देखे हैं, और हमें उम्मीद है कि इस बार भी यह रणनीति काम करेगी."

अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि भारत से जुड़े मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:
Virat Kohli: मुश्किल में है विराट कोहली का करियर! अब RCB के पूर्व कप्तान का मिला सपोर्ट; जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget