एक्सप्लोरर

WI Vs AFG: तीसरे T-20 में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 29 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान की टीम ने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में वेस्टइंडीज को मात दी है.

WI Vs AFG: ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है. अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी है. अफगानिस्तान ने यह कमाल तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में वेस्टइंडीज को 29 रन से हराकर किया. ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की लगातार छठी सीरीज जीत है. यह अफगानिस्तान की विश्व विजेता विंडीज के खिलाफ टी-20 में पहली सीरीज जीत है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. बड़े हिटरों से भरपूर विंडीज की टीम अफगानी गेंदबाजों के सामने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी. शाई होप ने टीम के लिए 46 गेंदों पर 54 रन संघर्ष किया लेकिन वह अकेले लड़ाके साबित हुए. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. मुजीब उर-रहमान ने लेंडल सिमंस (7) को 13 के कुल स्कोर पर आउट कर विंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी. यहां से अफगानिस्तान ने लगातार विकेट लेने जारी रखे. होप ने हालांकि बीच में एक छोर संभाले रखते हुए टीम की उम्मीदों को किसी तरह बनाए रखा था लेकिन दूसरे छोर से साथ न मिलने के कारण वह भी कुछ नहीं कर पाए. 19वें ओवर की पहली गेंद पर गुलबदीन नैब ने उन्हें पवेलियन भेज विंडीज को छठा झटका दिया. होप के बाद सलामी बल्लेबाज इविन लुइस टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 24 रनों का योगदान दिया. कप्तान केरन पोलार्ड ने 11 रन बनाए. पोलार्ड को नवीन ने अपना शिकार बनाया.

भारतीय महिला टीम ने चौथे ट्वेंटी-ट्वेंटी में वेस्टइंडीज को 5 रन से हराया

इससे पहले, अफगानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबज के 52 गेंदों पर 79 रन बनाए. असगर अफगान ने 20 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के दम पर भी मेजबान टीम सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget