एक्सप्लोरर

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में हुई 'बेईमानी'? अफगानिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी

Jonathan Trott: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल के बाद पिच को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि यह निष्पक्ष प्रतियोगिता होनी चाहिए.

Jonathan Trott On AFG vs SA Semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच खेला गया. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. अब मैच के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पिच के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल मैच के लिए ऐसी पिच नहीं होनी चाहिए थे. तो क्या अफगान टीम के साथ सेमीफाइनल में 'बेईमानी' हुई? आइए जानते हैं कि टीम के कोच ने क्या कुछ कहा. 

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोनाथन ट्रॉट ने कहा, "मैं अपने आपको परेशानी में नहीं डालना चाहता हूं. लेकिन मैं खट्टे अंगूर की तरह भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन यह वो पिच पर नहीं है कि जिस पर आप वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलना चाहेंगे. प्लेन और सिंपल. यह निष्पक्ष प्रतियोगिता होनी चाहिए." 

अफगान कोच ने आगे कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि यह पूरी तरह फ्लैट हो जिस पर कोई स्पिन या सीम मूवमेंट नहीं हो. आपको बल्लेबाजों को आगे बढ़ने और गेंद को उनके सिर के ऊपर से उड़ने के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए. आपको लाइन पार करने या उनके कौशल का उपयोग करने में भरोसा होना चाहिए. टी20 अटैक करने और रन बनाने और विकेट लेने के बारे में है. जीवित रहने के लिए नहीं."

ऐसा रहा सेमीफाइनल का हाल 

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. टीम का यह फैसला उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ. पहले बैटिंग करते हुए टीम 11.5 ओवर में महज़ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह उमरजई ने दहाई का आंकड़ा पार करते हुए 10 रन बनाए, जो टीम के लिए हाई स्कोरर रहे. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट पर जीत हासिल कर ली थी. 

 

ये भी पढ़ें...

David Warner: वाइफ ने डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट पर लिखा खूबसूरत पोस्ट, फिर बल्लेबाज़ ने इस तरह दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget