एक्सप्लोरर

David Warner: वाइफ ने डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट पर लिखा खूबसूरत पोस्ट, फिर बल्लेबाज़ ने इस तरह दिया जवाब

David Warner Wife: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट पर उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तमाम बाते लिखीं.

David Warner Wife Post: डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही वॉर्नर का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया था, यानी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला भारत के खिलाफ खेला. हालांकि वॉर्नर ने आधिकारिक तौर पर संन्यास का एलान नहीं किया है. इस बीच वॉर्नर की वाइफ कैंडिस वॉर्नर (Candice Warner) ने उनके लिए एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट लिखा. वाइफ की इस पोस्ट का वॉर्नर ने बड़ा प्यारा जवाब भी दिया. 

कैंडिस वॉर्नर ने इंस्टाग्राम के ज़रिए डेविड की तमाम तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के कैप्शन में कैंडिस ने लिखा, "हमारे देश के अब तक के बेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में से एक के लिए डेविड वार्नर को मुबारकबाद. पहली सीट पाना सौभाग्य की बात रही. हम आपको ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखना मिस करेंगे लेकिन हम आपको ज़्यादा घर पर पाने के लिए उत्साहित हैं. लव यू." इसके कैंडिस ने पति वॉर्नर के बारे में कई तथ्य लिखे.

'अंगर आप भूल गए! तथ्य'

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी. दुनिया के ऐसे तीसरे खिलाड़ी. 

तीनों फॉर्मेट में 49 अंतर्राष्ट्रीय शतक (रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे).

ओपनर के रूप में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक. 

अंतर्राष्ट्रीय में संयुक्त रूप से 18995 रन (रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे). 

2x वनडे विश्व कप चैंपियन
1x टी20 विश्व कप चैंपियन
1x विश्व कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
1x टेस्ट चैंपियनशिप
3x एलन बॉर्डर पदक विजेता. 

टेस्ट का सर्वाधिक स्कोर 335*. 

पत्नी की इस पोस्ट का जवाब देते हुए वॉर्नर ने कमेंट में लिखा, "आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया और यह इसके बगैर मुमकिन नहीं था. "

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrs Candice Warner (@candywarner1)

ऐसा रहा वॉर्नर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वॉर्नर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 8786 रन, वनडे में 6932 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3277 रन बनाए. वॉर्नर के बल्ले से टेस्ट में 26, वनडे में 22 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक निकला. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट की 19 पारियों में बॉलिंग भी की, जिसमें 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे में की एक पारी में एक ओवर फेंका, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड के खिलाफ होगा 'असली खेल', टीम इंडिया की ये हो सकती है प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget