एक्सप्लोरर

RCB पर एक्शन? अब मनमानी नहीं कर पाएंगी टीमें! IPL ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न को लेकर BCCI बना रही नियम

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद BCCI हरकत में आया है. IPL ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न को लेकर बीसीसीआई कठोर नियम बना सकती है.

BCCI Rule on IPL Victory Celebration: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता. यह टीम की पहली आईपीएल ट्रॉफी थी. ऐसे में अगले दिन खिताबी जीत का जश्न मनाने आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंची. बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. अब इस हादसे से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईपीएल में जीत का जश्न मनाने को लेकर नियम बनाने में विचार कर रही है. 

आईपीएल में जीत के जश्न को लेकर नए मानक बनाना बीसीसीआई की 28वीं शीर्ष परिषद बैठक का मुख्य मुद्दा होगा. यह मीटिंग शनिवार को होनी है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, "बैठक के दौरान आईपीएल जीत के जश्न के लिए नियम बनाने की जरूरत पर चर्चा की जाएगी." बीसीसीआई की इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के वेन्यू पर भी चर्चा की जाएगी. 

बता दें कि 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों फैंस इकट्ठा हो गए थे. बीसीसीआई ने माना था कि यह जश्न और बेहतर तरीके से किया जा सकता था. अब बीसीसीआई की मीटिंग में इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. ऐसे में ऐसा भी हो सकता है कि आरसीबी पर एक्शन लिया जाए. वैसे, इसकी उम्मीद काफी कम है. 

बीसीसीआई की एपिक्स काउंसिल की मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज किन वेन्यू पर कराए जाएं, इसे लेकर भी फैसला लिया जाएगा. साथ ही खिलाड़ियों की उम्र की जांच को लेकर भी नए मानक बनाने पर चर्चा होगी.

गौरतलब है कि टीमें आईपीएल का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ रोड शो करते हैं, और होम शहर में जश्न मनाते हैं. हालांकि, आरसीबी को पुलिस ने रोड शो की अनुमति नहीं दी थी. टीम पहले मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा गई थी और फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम गई थी.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget