एक्सप्लोरर

ICC Player Of The Month के लिए ये तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, पाकिस्तान का यह खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

ICC Player Of The Month: 2021 टी20 विश्व कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे डेविड वॉर्नर भी ICC Player Of The Month के लिए नॉमिनेट हुए हैं.

Abid Ali, Tim Southee And David Warner Nominated for ICC Player Of The Month: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आबिद अली, न्यूजीलैंड के मीडियम पेसर टिम साउथी और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामांकित किया गया है.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली का टेस्ट में औसत 49.16 है और 2019 में अपने डेब्यू के बाद से वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में आबिद अली ने 87.67 की औसत से सबसे ज्यादा 263 रन बनाए हैं. 

टिम साउथी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउथी ने नवंबर में टी20 विश्व कप, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज और कानपुर टेस्ट में विकेट लेकर लगातार शानदार प्रदर्शन किया. साउथी ने टी20 विश्व कप के पांच मैचों में छह विकेट लिए. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में कप्तानी की, जहां उन्होंने चार विकेट चटकाए.

कानपुर टेस्ट में साउथी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने उस टेस्ट मैच में आठ विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में 5/69 विकेट झटके, जिसमें चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर के प्रमुख विकेट शामिल थे और दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल समेत तीन खिलाड़ियों को आउट किया.

टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. उन्होंने नवंबर में विश्व कप में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक और एक मैच में 49 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget