एक्सप्लोरर

AUSvsSA: लगातार 5वें टेस्ट के हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई टेस्ट सीरीज़

दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पारी और 80 रन की जीत के साथ मेजबान टीम को उसकी सरजमीं पर लगातार तीसरी बार श्रृंखला में हरा दिया.

 


 


 


AUSvsSA: लगातार 5वें टेस्ट के हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई टेस्ट सीरीज़

होबार्ट: दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पारी और 80 रन की जीत के साथ मेजबान टीम को उसकी सरजमीं पर लगातार तीसरी बार श्रृंखला में हरा दिया.


 


दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन लंच से पहले आस्ट्रेलिया को 161 रन पर समेटकर एक और आसान जीत दर्ज की. पहली पारी में 85 रन पर ढेर हुए आस्ट्रेलिया ने अंतिम आठ विकेट 116 गेंद के भीतर सिर्फ 32 रन जोड़कर गंवाए.


 


पर्थ में पहला टेस्ट 177 रन से जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह 1980 से 1990 के दशक की वेस्टइंडीज की टीम की बराबरी की जिसने आस्ट्रेलिया में लगातार तीन टेस्ट श्रृंखलाएं जीती थी.


 


आस्ट्रेलिया की यह लगातार पांचवीं टेस्ट हार है. इससे पहले टीम ने अगस्त में श्रीलंका में तीनों टेस्ट गंवाए थे. इस हार के बाद कोच डेरेन लीमैन और कप्तान स्टीवन स्मिथ पर भी दबाव बढ़ गया है.


 


आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आज एक बार फिर काइल एबोट(77 रन पर छह विकेट) और कागिसो रबादा(34 रन पर चार विकेट) की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने में विफल रहे.


 


आस्ट्रेलियाई टीम आज दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलने उतरी. चौथे दिन का खेल शुरू होने के 20वें मिनट में आस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा(64) का विकेट गंवाया जिसके बाद उसकी पारी ढह गई. एबोट की गेंद को कट करने की कोशिश में ख्वाजा ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमाया. उन्होंने स्मिथ के साथ 50 रन जोड़े. खराब फार्म से जूझ रहे एडम वोजेस भी सिर्फ दो रन बनाने के बाद एबोट की गेंद पर गली में जेपी डुमिनी को कैच दे बैठे.


 


कैलम फर्ग्यूसन भी सिर्फ एक रन बनाने के बाद रबादा की गेंद पर तीसरी स्लिप में डीन एल्गर के हाथों लपके गए. रबादा ने इसके बाद विकेटकीपर पीटर नेविल(06) और जो मैनी(00) की पारियों का भी अंत किया.


 


स्मिथ भी 31 रन बनाने के बाद रबादा की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. एबोट ने इसके बाद मिशेल स्टार्क(00) और नाथन लियोन(04) को आउट करके दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget