एक्सप्लोरर

डिविलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की संभावना बेहद कम, कहा- फैंस को झूठी उम्मीद नहीं दूंगा

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप डिविलियर्स की टीम में वापसी हो सकती है. लेकिन वर्ल्ड कप पर ही खतरे के बादल मंडराने की वजह से यह संभावना खत्म हो रही है.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाद एबी डिविलियर्स की क्रिकेट में वापसी की संभावना भी खत्म हो रही है. डिविलियर्स ने साफ किया है कि वह फैंस के बीच किसी तरह की झूठी उम्मीदें पैदा नहीं करेंगे.

डिविलियर्स ने कहा, ''मैं अभी छह महीने आगे के बारे में नहीं सोच सकता. अगर टूर्नामेंट अगले साल तक स्थगित होता है तो कई चीजें बदल जाएंगी. अभी मैं खुद को उपलब्ध मानकर चल रहा हूं लेकिन मैं यह नहीं जानता हूं कि तब मेरी फिटनेस कैसी रहेगी और क्या मैं तब स्वस्थ रहूंगा.''

उन्होंने कहा, ''मैं किसी ऐसे मोड़ पर पहुंच सकता हूं जहां मैं कोच बाउचर से कहूंगा कि मैं खेलने का इच्छुक था, मैं कोई भूमिका निभाना चाहता हूं लेकिन मैं खुद खेलने में सक्षम नहीं हूं. मुझे ऐसी प्रतिबद्धता और झूठी उम्मीदें बंधाने से डर लगता है.''

वापसी की संभावना बेहद कम

डिविलियर्स ने कहा कि वह नहीं मानते कि वह दक्षिण अफ्रीकी टीम में सीधे प्रवेश पाने के हकदार हैं. उन्होंने कहा, ''मैं अगर 100 फीसदी फिट रहता हूं जैसा कि मैं चाहता हूं तो फिर मैं उपलब्ध रहूंगा. अगर ऐसा नहीं होता तो फिर मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो 80 प्रतिशत फिट होने पर खुद को उपलब्ध रखे. तब मुझे ट्रायल्स से गुजरकर बाउचर को दिखाना होगा कि मैं अब भी अच्छा खिलाड़ी हूं.''

दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ''उन्हें तभी मेरा चयन करना चाहिए जब उन्हें लगे कि मैं दूसरे खिलाड़ी से बेहतर हूं. मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो यह समझे कि मैं जो चाहता हूं वैसा ही होना चाहिए.''

पिछले साल इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि डिविलियर्स टीम में वापसी करना चाहते थे. लेकिन उस वक्त बोर्ड ने उन्हें टीम में लेने से इंकार कर दिया था. साल 2018 में डिविलियर्स ने सबको चौंकाते हुए संन्यास का एलान कर दिया था.

IPL 2020: T-20 वर्ल्ड कप का टलना लगभग तय, BCCI उस वक्त करवा सकता है आईपीएल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
भारत की वनडे टीम से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! अब दोबारा मुश्किल है मौका मिलना
भारत की वनडे टीम से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! अब दोबारा मुश्किल है मौका मिलना
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget