एक्सप्लोरर

Aaron Finch Retirement: भारत के खिलाफ आरोन फिंच की बेस्ट पारियां, जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पलट दिए मैच के रुख

Aaron Finch Retires: आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं. वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल में खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी टीम इंडिया के खिलाफ उनकी सबसे अहम पारी कही जा सकती है.

Aaron Finch Top Knocks Against India: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से तो वह काफी पहले ही संन्यास ले चुके थे, अब वह टी20 इंटरनेशनल में भी नजर नहीं आएंगे. फिंच ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को एक बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 250 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले और 8500+ रन जड़े. अपने इस करियर में उन्होंने कई लाजवाब पारियां खेलीं, जिनमें भारत के खिलाफ भी कुछ दमदार पारियां शामिल हैं.

वर्ल्ड कप 2015 में भारत को सेमीफाइनल में दी मात
भारत के खिलाफ आरोन फिंच की सबसे यादगार पारी वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में आई थी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहले खेल रहा था और 15 रन के कुल योग पर ही डेविड वॉर्नर आउट हो चुके थे. यहां से फिंच ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी करते हुए मैच में पकड़ मजबूत कर ली थी. फिंच ने यहां 116 गेंद पर 81 रन की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने 328 रन बनाए थे. भारतीय टीम यह मुकाबला 95 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी.

मार्च 2019 में एक कप्तानी पारी ने पलट दिया पूरी सीरीज का रुख
मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर थी. आरोन फिंच कप्तान थे और 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया गंवा चुकी थी. तीसरा मुकाबला रांची में था और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था. यहां फिंच ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े थे. फिंच 99 गेंद पर 93 रन बनाकर आउट हुए थे. ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान की इस पारी की बदौलत 313 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में भारतीय टीम 281 रन पर ऑल आउट हो गई थी. यह मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बाकी दो मुकाबले भी जीतकर सीरीज 3-1 से जीत ली थी. 

आखिरी बार यहां खेली थी भारत के खिलाफ यादगार पारी
नवंबर 2020 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के पहले ही मैच में आरोन फिंच ने लाजवाब शतक जड़ा था. उन्होंने 124 गेंद पर 114 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 374 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जवाब में भारतीय टीम 308 रन ही बना सकी थी. भारत के खिलाफ फिंच की यह आखिरी और बड़ी यादगार पारी थी.

जब मैच हारे लेकिन दिल जीते फिंच
आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ दो टी20 मुकाबलों में ऐसी यादगार पारियां खेलीं कि हारने के बाद भी वह दिल जीत ले गए. अक्टूबर 2013 में हुए राजकोट टी20 में फिंच ने महज 52 गेंद पर 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 202 रन का लक्ष्य दिया था. भारत ने यह टारगेट दो गेंद बाकी रहते जीतकर फिंच की पारी पर पानी फेर दिया था.

जनवरी 2016 को मेलबर्न में खेले गए टी20 मुकाबले में भी फिंच के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. यहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 185 रन का लक्ष्य दिया था. यहां ऑस्ट्रेलिया के एक छोर से विकट गिरते रहे लेकिन दूसरा छोर फिंच ने संभाले रखा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 48 गेंद पर 74 रन बनाए. लेकिन यहां वह रन आउट हुए और फिर कंगारु टीम बैक टू बैक विकेट गंवाते हुए मैच हार गई.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्या सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे स्टीव स्मिथ? जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: कुछ देर में शुरू होने वाला है ऑक्शन, जानें किस टीम के पास कितने का पर्स
LIVE: कुछ देर में शुरू होने वाला है WPL 2027 ऑक्शन, जानें किस टीम के पास कितने का पर्स
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget