एक्सप्लोरर

World Cup 2023: इन 5 खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप डेब्यू पर टिकी होगी हर नजर, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

WC 2023: आज वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानें, जिनका यह पहला वर्ल्ड कप है और जिनसे टीमों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

ODI World Cup 2023: यूं तो इस बार वर्ल्ड कप में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में हाथ आजमाएंगे लेकिन इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर खास नजरें होगी. यह वे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. ये 5 खिलाड़ी कौन-कौन हैं, यहां जानें... 

1. शुभमन गिल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का यह पहला वनडे वर्ल्ड कप होगा. वह बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर हैं. वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बल्ले से नियमित अंतराल में शतक निकलते रहे हैं. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज बनने की क्षमता रखते हैं.

2. हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी यह पहला वर्ल्ड कप है. ब्रूक ने अब तक महज 6 वनडे मैच ही खेले हैं लेकिन टेस्ट में वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते देखे गए हैं, उस लिहाज से वह इस वर्ल्ड कप में कहर बरपा सकते हैं.

3. हारिस रऊफ
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. वह वर्तमान में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जा रहे हैं. 28 वनडे मैचों में वह 53 विकेट चटका चुके हैं. बीच के ओवर में वह काफी प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए हैं. वह अपनी स्पीड और बाउंस से लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं. कई मौकों पर वह अपनी टीम के लिए मैच विजेता गेंदबाज साबित हुए हैं.

4. दुनिथ वेल्लालागे
श्रीलंका के बाएं हाथ के इस स्पिनर की उम्र महज 20 साल है. एशिया कप में उन्होंने अपनी घूमती हुई गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया था. उनकी गेंदों पर बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी गच्चा खा सकता है. श्रीलंका को अगर टूर्नामेंट में देर तक बने रहना है तो दुनिथ वेल्लालागे को अपना जादुई प्रदर्शन बरकरार रखना होगा.

5. कैमरून ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया का यह धाकड़ ऑलराउंडर गेंद और बल्ले से अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिताने का दम रखता है. ग्रीन अपनी लंबी हाइट का उपयोग करते हुए जबरदस्त शॉर्ट गेंदें फेंकते हैं. वहीं, बल्लेबाजी में यह खिलाड़ी ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने के लिए पहचाना जाता है. इस वर्ल्ड कप में उन पर खास नजरें रहने वाली हैं.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: कुछ ही घंटों में बज जाएगा वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल, यहां जानें इस टूर्नामेंट से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget