एक्सप्लोरर

World Cup 2023: कुछ ही घंटों में बज जाएगा वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल, यहां जानें इस टूर्नामेंट से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है. पूरे 46 दिन तक मैच खेले जानें हैं. इस पूरे टूर्नामेंट की क्या अहम बातें हैं, यहां जानें...

WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. चंद घंटों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ ही इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी. वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण होगा. भारत में आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट अलग-अलग शहरों के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप से जुड़ी A टू Z डिटेल्स यहां जानें...

1. कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?
इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं.

2. कितने मुकाबले खेले जाएंगे और क्या है फॉर्मेट?
पूरे वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहले राउंड रॉबिन मुकाबले होंगे. इस स्टेज में एक टीम बाकी सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. जिन चार टीमों के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे, वे टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

3. कब से कब तक खेले जाएंगे मुकाबले?
वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होंगे और 19 अक्टूबर को फाइनल होगा. यानी कुल 46 दिन तक यह टूर्नामेंट चलता रहेगा. सभी मुकाबलों के लिए दो समय निर्धारित हैं. दिन में होने वाले मुकाबले सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और डे-नाइट मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी.

4. किन-किन वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच?
भारत के 10 शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।

5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?
वर्ल्ड कप 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. वहीं टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

6. क्या रिजर्व डे भी रखे गए हैं?
दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. निर्धारित मैच की तारीख के अगले दिन रिजर्व डे रखे गए हैं.

7. इस बार क्या अलग?
इस वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या पिछले वर्ल्ड कपों के मुकाबले काफी कम रखी गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि शुरुआती दो वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम इस बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है. विंडीज टीम इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.

8. सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कहां खेले जाएंगे?
फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई और ईडन गार्डंस, कोलकाता में खेले जाएंगे.

9. कब और कहां होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
यह महामुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला आयोजित होगा.

10. मेजबानी में इस बार क्या है अनोखी बात?
यह पहली बार है जब भारत अकेले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इससे पहले 1987, 1996 और 2011 में भारत ने दक्षिण एशियाई देशों के साथ मिलकर वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.

यह भी पढ़ें...

WC 2023: वर्ल्ड कप में किस टीम के खिलाफ कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड, जानें हार-जीत का पूरा लेखा-जोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं लौटेंगे संजू सैमसन? जिम्बाब्वे टूर का क्या है पूरा सच; यहां जानें
क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं लौटेंगे संजू सैमसन? जिम्बाब्वे टूर का क्या है पूरा सच
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget