एक्सप्लोरर

गिल की कप्तानी, ठाकुर-जडेजा से प्रसिद्ध कृष्णा तक; हार के बाद गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 मुख्य बातें

IND vs ENG: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली है. इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कई सवालों के जवाब दिए हैं.

Gautam Gambhir Press Conference: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली है. इस हार से भारतीय टीम के अंदर अनुभवहीनता की पोल खुल गई है, खासतौर पर पांचवें दिन टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक बुरी तरह संघर्ष करता दिखा. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई नजर आई. चौथी पारी में 371 रन बहुत बड़ा लक्ष्य होता है, जिसे इंग्लैंड टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी टीम का बचाव किया है.

लोवर ऑर्डर फ्लॉप, क्या बोले गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भारत का लोवर ऑर्डर फ्लॉप रहा. पहली पारी में भारत ने सिर्फ 41 रन के भीतर 7 विकेट और दूसरी पारी में 31 रनों के भीतर 6 विकेट गंवा दिए थे. लोवर ऑर्डर के फ्लॉप होने पर गंभीर ने कहा, "मैं बता दूं कि ऐसा नहीं है कि वो अपना बेस्ट नहीं दे रहे थे. मैं जानता हूं कि यह निराशजनक बात है, मैं सोचता हूं कि टीम के खिलाड़ी अन्य किसी व्यक्ति से ज्यादा निराश होंगे. वो अच्छी तरह जानते थे कि हम 570, 580 का स्कोर बना पाते तो हम दबदबा बना सकते थे."

शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा का बचाव

शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में मिलकर सिर्फ 5 रन बनाए और गेंदबाजी में सिर्फ 2 विकेट लिए. गंभीर ने कहा, "शार्दुल ठाकुर को एक मेन बॉलर के तौर पर नहीं बल्कि गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर लाया गया था. कभी-कभी कप्तान परिस्थितियों के मुताबिक फैसला लेता है. ठाकुर को कम गेंदबाजी देने का एक कारण यह भी रहा कि रवींद्र जडेजा बढ़िया बॉलिंग कर रहे थे. हमें लगा कि जडेजा टीम टीम के अंदर नियंत्रण लाएंगे. हमें अपने प्रदर्शन में नियंत्रण लाने की जरूरत है."

शुभमन गिल की कप्तानी पर बोले

शुभमन गिल कप्तानी की पहली परीक्षा में फेल हुए हैं. इसे लेकर गौतम गंभीर ने कहा, "पहले टेस्ट मैच में अवश्य ही घबराहट होती है. कप्तानी मिलना सम्मान की बात है, खुद गिल भी ऐसा कह चुके हैं. मैं जानता हूं कि वो भी घबराए होंगे, इसके बावजूद उन्होंने बढ़िया बैटिंग करके शतक लगाया. गिल के पास काबिलियत है जो उन्हें एक सफल कप्तान बना सकती है. हमें उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है. यह बतौर कप्तान उनका पहला मैच था, वो अवश्य ही समय के साथ बेहतर होते जाएंगे. यहां वैसे भी कप्तानी करना बहुत कठिन होता है."

प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए, लेकिन दोनों पारियों में बहुत महंगे साबित हुए. इस खराब प्रदर्शन के बावजूद गौतम गंभीर ने उनके बचाव में कहा कि कृष्णा में एक बढ़िया टेस्ट गेंदबाज बनने के सारे गुण हैं. बता दें कि कृष्णा अब तक अपने 4 टेस्ट मैचों के करियर में सिर्फ 13 विकेट ले सके हैं.

गेंदबाजी में अनुभवहीनता

पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए, लेकिन उनके अलावा किसी गेंदबाज के ना चलने के कारण इंग्लैंड 465 रनों तक पहुंच गई थी. दूसरी पारी में भी गेंदबाजी में अनुभवहीनता दिखाई पड़ी. इस पर गंभीर ने कहा, "हमें खिलाड़ियों को समय देना होगा. भारतीय टीम में पहले 4 तेज गेंदबाज होते थे, जिनमें प्रत्येक को 40 से अधिक टेस्ट मैचों का अनुभव होता था. वनडे या टी20 मैचों पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं दिखता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अनुभव बहुत महत्व रखता है. हम हर एक मैच के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन का आंकलन करने लगेंगे तो हम अच्छी बॉलिंग यूनिट कैसे तैयार कर पाएंगे."

यह भी पढ़ें:

ICC Test Ranking Batsman: हारकर भी भारतीय बल्लेबाजों को फायदा; पंत, राहुल और गिल ने लगाई लंबी छलांग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget