एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking Batsman: हारकर भी भारतीय बल्लेबाजों को फायदा; पंत, राहुल और गिल ने लगाई लंबी छलांग

IND vs ENG पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. हार के बावजूद शुभमन गिल, केएल राहुल और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है.

ICC Test Ranking Batsman: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 5 विकेट से हराया, दूसरी पारी में 149 रन बनाने वाले बेन डकेट प्लेयर ऑफ़ द मैच बने. मैच के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. हार के बावजूद शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है.

ऋषभ पंत दूसरे ऐसे विकेट कीपर बने, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा. उन्होंने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए. ऋषभ पंत एक स्थान ऊपर आ गए हैं, अब वह लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. उनके 801 रेटिंग पॉइंट्स हैं. टॉप 10 में उनके साथ यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था. वह पहले भी इसी स्थान पर थे.

केएल राहुल और शुभमन गिल की लंबी छलांग

भारतीय कप्तान शुभमन गिल आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर आ गए हैं, वह अब 20वें नंबर पर हैं. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 147 रन बनाए थे, हालांकि दूसरी पारी में वह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

केएल राहुल ने 10 स्थान ऊपर छलांग लगाई है. राहुल ने पहली पारी में महत्वपूर्ण 42 रन बनाए थे, दूसरी पारी में उन्होंने 137 रन बनाए थे. राहुल लिस्ट में 48 से 38 नंबर पर आ गए हैं.

टॉप 10 में शामिल हुए बेन डकेट

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मैच के हीरो रहे बेन डकेट 5 स्थान ऊपर आकर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. अब उनके 787 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वह नंबर 8 पर आ गए हैं. डकेट ने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 149 रन बनाए थे.

टॉप 10 से बाहर हुए रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी थे, लेकिन उस हिसाब से उनका प्रदर्शन नहीं रहा. पहली पारी में जब उनसे एक बड़ी पारी की दरकार थी, वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें सिर्फ दूसरी पारी में 1 विकेट लिया था. 

आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग की टॉप 10 लिस्ट से रवींद्र जडेजा बाहर हो गए, वह 3 स्थान नीचे लुढ़ककर 13वें नंबर पर आ गए हैं. नंबर 1 पर जसप्रीत बुमराह काबिज हैं, उनके 907 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget