एक्सप्लोरर

एक साल में 2 IPL? टी20 की जगह T10 होगा फॉर्मेट; फैंस को खुश कर देगा लेटेस्ट अपडेट

IPL: रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड एक साल में दो बार आईपीएल कराने की योजना बना रही है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या टी20 की जगह इस लीग को टी10 फॉर्मेट में खेला जाएगा?

BCCI To Host 2 IPL in One Calendar Year: इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) एक साल में दो बार इस लीग का आयोजन कराने की योजना बना रही है. फिलहाल लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से खेला जाना है. आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी. 

गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी एक साल में दो आईपीएल की बात कह चुके हैं. यह कहना भी गलत नहीं होगा कि सबसे पहले रवि शास्त्री ने ही एक साल में दो आईपीएल की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस लीग की लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही एक साल में दो आईपीएल कराए जा सकते हैं. 

एक साल में दो आईपीएल के लिए विंडो तलाश रही बीसीसीआई?

बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ी चुनौती सही विंडो की तलाश करना है. दरअसल, एक साल में दो आईपीएल तभी संभव हो पाएंगे, जिस साल आईसीसी का कोई इवेंट न हो, या फिर बहुत ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन न होना हो. 

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इस चुनौती को स्वीकार किया. हालांकि, उन्होंने विकल्प तलाशने की बात भी कही. उन्होंने द टेलीग्राफ से बातचीत में कहा, "हमें 84 मैचों के लिए और उसके बाद 94 मैचों के लिए एक विंडो खोजने की जरूरत है."

क्या टी20 की जगह टी10 फॉर्मेट में होगा आईपीएल?

बीसीसीआई के लिए एक साल में दो आईपीएल के लिए विंडो तलाशना आसान नहीं होने वाला है. हां, ऐसा हो सकता है कि बीसीसीआई दूसरे आईपीएल को टी20 की जगह टी10 फॉर्मेट में आयोजित करा सकती है. ऐसे में कम विंडो में मैच कराएं जा सकेंगे. हालांकि, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की है कि टी10 फॉर्मेट के संबंध में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में कोई भी निर्णय खेल के सर्वोत्तम हित में लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगे इतने छक्के

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget