एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगे इतने छक्के

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. इससे पहले कभी किसी टेस्ट सीरीज में इतने सिक्स नहीं लगे थे.

India vs England Test Series Total Sixes: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. दरअसल, इस सीरीज में इतने छक्के लगे कि पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी किसी सीरीज में इतने छक्के नहीं लगे थे. 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 102 छक्के लगे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी किसी सीरीज में 100 छक्के नहीं लगे थे. इससे पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इसी साल खेली गई एशेज़ सीरीज में लगे थे. तब दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 74 सिक्स मारे थे. वहीं 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 65 छक्के लगे थे. 

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज की बात करें तो इसमें 72 छक्के भारत की तरफ से लगे. वहीं 30 सिक्स इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मारे. बैजबॉल खेलने वाली इंग्लैंड भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में आधे सिक्स भी नहीं लगा सकी. भारत के लिए अकेले यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में 26 सिक्स जड़े. वहीं शुभमन गिल के बल्ले से कुल 11 छक्के निकले. 

पहला मैच हारने के बाद 4-1 से सीरीज जीती टीम इंडिया

बता दें कि पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, रोहित ब्रिगेड ने दमदार वापसी की और फिर लगातार चार टेस्ट जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम की. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद अंतिम चार टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा किया है. आखिरी बार ऐसा 1912 में हुआ था. 

यह भी पढ़ें-

हाइब्रिड मॉडल में होगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी या पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? जय शाह से बात करेंगे PCB चेयरमैन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget