एक्सप्लोरर

16 साल की जेमीमा का कमाल, 163 गेंद में लगाया दोहरा शतक

सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर,विनोद कांबली, रोहित शर्मा और नए पृथ्वी शॉ के बाद मुंबई क्रिकेट में एक और नया धमाका हुआ है

नई दिल्ली: सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर,विनोद कांबली, रोहित शर्मा और नए पृथ्वी शॉ के बाद मुंबई क्रिकेट में एक और नया धमाका हुआ है. मुंबई की जेमीमा रोड्रिगेज ने अंडर 19 वनडे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में 163 गेंद में 202 रन की पारी खेल अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है.

दायें हाथ की 16 वर्षीय बल्लेबाज जेमीमा औरंगाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ 50 ओवर के घरेलू मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रही थी.

मात्र 13 साल की उम्र में अंडर 19 टीम में पहली बार जगह बनाने वाली जेमीमा ने इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़े हैं और अंडर 19 सुपर लीग मैचों में उनका औसत 300 से भी ऊपर है. उन्होंने 10 मैच में 700 के करीब रन बनाए हैं.

जेमीमा काफी कम उम्र में खेल से जुड़ी और गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने के बाद शीर्ष क्रम की बल्लेबाज बनी. वह आम तौर पर पारी की शुरुआत करती हैं या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती हैं.

क्रिकेट ही नहीं जेमीमा हॉकी में शानदार थीं और अंडर 17 हॉकी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. जेमीमा ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में करना चाहा था लेकिन जल्द ही वो एक सलामी बल्लेबाज बन गईं. कप्तान जेमीमा के इस करिश्माई पारी और एस के राउत के 98 रनों की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में दो विकेट पर 347 रनों का विशाल स्कोर बनाया.

जवाब में विशाल लक्ष्य के सामने सौराष्ट्र की टीम महज 62 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह मुंबई ने इस मुकाबले को 285 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया. सौराष्ट्र के लिए सिर्फ मेघना(25) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं टीम का दूसरा सर्वोच्च स्कोर(16) एक्स्ट्रा के रूप में आया. मुंबई की ओर से सयाली ने 20 रन देकर 3, जानह्वी और फातिमा ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget