एक्सप्लोरर

CPL 2025: एक गेंद पर लुटे 22 रन, CPL में बना अनोखा रिकॉर्ड, जानिए किस खिलाड़ी ने किया ये कारनामा

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया. गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ही गेंद पर 22 रन बन गए.

CPL 2025: क्रिकेट के मैदान पर आए दिन हैरान कर देने वाले कारनामे देखने को मिलते हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में भी ऐसा ही एक वाकया हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया. गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ही गेंद पर 22 रन बन गए. यह अनोखा रिकॉर्ड सेंट लूसिया के गेंदबाज ओशेन थॉमस के नाम दर्ज हो गया है.

कैसे बने एक गेंद पर 22 रन?

यह घटना मैच के 15वें ओवर में हुई. उस समय क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड और इफ्तिखार अहमद बल्लेबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर थॉमस ने पहले नो-बॉल डाली, जिस पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी. इसके बाद थॉमस ने लगातार दो और नो-बॉल डाल दी, जिन पर शेफर्ड ने दो शानदार छक्के जड़ दिए. थॉमस की अगली वैध गेंद पर भी शेफर्ड ने छक्का ठोक दिया. इस तरह सिर्फ एक गेंद पर कुल 22 रन बन गए और स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए.

रोमारियो शेफर्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

गुयाना की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर नाबाद 73 रन ठोक डाले. उनकी पारी में कई आकर्षक शॉट देखने को मिले. इसके अलावा शाई होप (23), बेन मैकडरमोट (30) और इफ्तिखार अहमद (33) ने भी अपनी बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया. वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बना दिए थे.

सेंट लूसिया की धमाकेदार जीत

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की. अकीम अगस्ते ने सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर CPL 2025 का सबसे तेज पचासा लगाया. उन्होंने 73 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. उनके साथ टिम सीफर्ट ने भी तेजतर्रार पारी खेली. आखिरकार कप्तान वीजे ने 11 गेंद शेष रहते टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी.

अंक तालिका में मिला फायदा

इस जीत के साथ सेंट लूसिया किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं ओशेन थॉमस की एक गेंद पर लुटाए 22 रन CPL इतिहास का एक अनोखा और यादगार रिकॉर्ड बन गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget