एक्सप्लोरर

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की 'गोल्ड मॉर्निंग', देश की दो बेटियों ने जमाया सोने पर कब्जा

राष्ट्रमंडल खेल में भारत की झोली में अब तक 6 गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. भारत पदक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गया है.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सुनहरा सफर जारी है. आज देश की दो बेटियों ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. 69 किलोग्राम महिला वर्ग में वेटलिफ्टिंग पूनम यादव ने गोल्ड मेडल जीता.

वहीं महज 16 साल की शूटर मनु भाकर ने भी 10 मीटर एयरपिस्टल प्रतियोगिता में सोने पर निशाना लगाया. इसी इवेंट में हिना सिद्धू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. राष्ट्रमंडल खेल में भारत की झोली में अब तक 6 गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. 6 गोल्ड मेडल के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे नंबर पर है.

हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. वहीं हीना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. मनु भाकर सिर्फ निशानेबाजी ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी माहिर हैं. वह मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं.

मनु ने इसी साल मेक्सिको के ग्वाडलहारा में हुई आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था. वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की सबसे युवा निशानेबाज बनीं.

मनु कभी भी खाली हाथ नहीं आई: मनु के पिता अपनी बेटी की जीत से गौरवान्वित मनु के पिता राम किशन भाकेर ने कहा, "जीतने के बाद सब कहते हैं कि हमें उम्मीद थीए लेकिन सच कहूं तो मनु कभी भी किसी भी टूनार्मेंट से खाली हाथ नहीं आई. चाहे वोए नेशनल्स होए स्कूल का हो या कोई भी टूनार्मेंट हो. वो कभी भी खाली हाथ नहीं लौटी."

बनारस के छोटे से गांव से हैं पूनम, पिता ने खेल के लिए भैंसे बेचीं वहीं पूनम की बात करें तो उन्होंने कुल 222 किलो का वजन उठाया. उन्होंने स्नैच में 100 किलो वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम वजन उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. 

पूनम यादव बनारस से सटे दादूपुर गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता छोटे किसान हैं. ग़रीबी से लड़ते हुए पिता कैलाश यादव ने अपने सात बच्चों को पाला पोसा. पूनम के खेल के लिए वो अपनी चार भैसें बेच चुके हैं. पूनम के पिता का कहना है कि लोग अपने बेटों के लिए जितना नहीं करते मैंने बेटियों के लिए किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget