एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाज़ी, भारत ने किए 3 बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे.

नागपुर: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे. श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मुकाबले के लिए पहले टेस्ट की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. जबकि भारतीय टीम आज तीन-तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. भारतीय टीम में आज मोहम्मद शमी, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मुरली विजय, रोहित शर्मा और इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है. जामथा स्थित इस स्टेडियम की विकेट के भी घासयुक्त होने की उम्मीद है ताकि भारत को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी करने का मौका मिले. पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों का जलवा देखा गया था. पहले दो दिन सुरंगा लकमल और दासुन शनाका ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तिगड़ी ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे. इस मैच में भुवनेश्वर नहीं खेलेंगे. बीते दिन ही उनकी शादी हुई है, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी है. ऐसे में पहले मैच में बाहर बैठे इशांत शर्मा की अंतिम एकादश में वापसी हुई है. शिखर धवन ने भी आराम की मांग की थी और टीम प्रबंधन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी थी. धवन की गैरमौजूदगी में मुरली विजय, लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं. दूसरे मैच में भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं. कप्तान विराट कोहली ने पिछले ही मैच में अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 50 शतक पूरे किए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने उस समय विकेट पर अंगद की तरह पांव जमा लिए थे जब श्रीलंकाई गेंदबाज कहर बरपा रहे थे. दूसरे मैच में एक बार फिर कप्तान ने अपने दो सबसे अनुभवी स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया है. हालांकि हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को पदार्पण करने का मौका नहीं मिला. निचले क्रम में रोहित शर्मा को एक फिर टेस्ट टीम में मौका मिला है. रोहित ने पिछले साल अक्टूबर में आखिरी बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. श्रीलंका के लिए चाइनामैन लक्षण संदकाना उसके लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. बल्लेबाजी में टीम का भार कप्तान दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा ( विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और इशांत शर्मा. श्रीलंका:  दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करूरत्ने, सदिरा समराविक्रम, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने का समीकरण, यहां समझें
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने का समीकरण, यहां समझें
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget