एक्सप्लोरर

INDvsNZ: टीम इंडिया के पास न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाथ आज़माने का मौका

INDvsNZ: टीम इंडिया के पास न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाथ आज़माने का मौकाफाइल फोटो
लंदन: गत चैम्पियन भारत यहां चैम्पियंस ट्रॉफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में कल जब न्यूजीलैंड का सामना करेगा तो सभी की नजरें शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी. इंडियन प्रीमियर लीग में छह हफ्ते खेलने के बाद दो अभ्यास मैचों से टीम इंडिया को 50 ओवर के प्रारूप से सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी और टूर्नामेंट से पहले टीम स्थायी संयोजन तैयार करना चाहेगी. भारत ने अपना पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेला था. मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है इसलिए टीम के सभी 15 सदस्यों को खेलने का मौका मिलेगा. सभी की नजरें अश्विन पर लगी हैं जो दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं क्योंकि बीसीसीआई चाहता था कि घरेलू सत्र में सभी 13 टेस्ट खेलने के बाद थकान से उबरने के लिए वह आईपीएल में नहीं खेले. अभ्यास मैच अश्विन को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका देगा क्योंकि अगर टीम प्रबंधन अंतिम एकादश में सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करता है तो उन्हें अंतिम एकादश में रविंद्र जडेजा से चुनौती मिल सकती है. अश्विन को इस मैच के जरिये ओवल की सपाट पिच पर केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और टाम लैथम जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ अपने कौशल को परखने का मौका मिलेगा. सीमित ओवरों के क्रिकेट में अश्विन का प्रदर्शन उतना अधिक प्रभावी नहीं है लेकिन तमिलनाडु के इस ऑफ स्पिनर ने हाल में कहा था कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपने तरकश में नये तीरों के साथ तैयार हैं. उम्मीद की जा रही है कि अश्विन इन अभ्यास मैचों में इन नये वैरिएशन को आजमाएंगे. शमी को भी इस मैच से अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलेगा. यह तेज गेंदबाज सिडनी में 2015 में विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए 50 ओवर का क्रिकेट नहीं खेला है. शमी अगर फिट होते हैं तो भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं क्योंकि वह तेज गति से गेंदबाजी करने के अलावा गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने तथा यार्कर करने में सक्षम हैं. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पंड्या का पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है और ऐसे में शमी अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. आईपीएल में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरूआत नहीं की थी लेकिन एक बार फिर वह पारी की शुरूआत करते दिखेंगे. लोकेश राहुल की कंधे की सर्जरी के कारण शिखर धवन को मौका मिला है जिन्हें 2013 टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया था और एक बार फिर वह सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. न्यूजीलैंड के पास मिशेल मैकलेनाघन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट के रूप में प्रभावी तेज गेंदबाजी तिकड़ी है और कप्तान विराट कोहली इनके खिलाफ बल्लेबाजी से लय में आने की कोशिश करेंगे. मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव भी चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेंगे. टीमें इस प्रकार हैं:  भारत: विराट कोहली :कप्तान:, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक और जसप्रीत बुमराह. न्यूजीलैंड: केन विलियमसन :कप्तान:, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंची, नील ब्रूम, जिमी नीशाम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, कोरी एंडरसन, मिशेल सेंटनर, जीतन पटेल, एडम मिल्ने, मिशेल मैकलेनाघन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget