एक्सप्लोरर

INDvsBAN: फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य

INDvsBAN: फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली/बर्मिंघम: मिडिल और डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाज़ों की शानदार गेंदबाज़ी से बांग्लादेश की टीम 50 ओवरों में महज़ 264 रन ही बना सकी. बर्मिंघम में खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार की आग उगलती गेंदों के आगे बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही. बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल(70 रन) और मुश्फिकुर रहीम(61 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़े मैच में अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सका. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जिसे भारतीय गेंदबाज़ों ने सही साबित कर दिया. भुवनेश्वर कुमार ने पारी की शुरूआत में पहले ओवर में ही सौम्य सरकार को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके थोड़ी देर बाद पारी के 7वें ओवर में सब्बीर रहमान 19 रन बनाकर भुवी का दूसरा शिकार बने. लेकिन शुरूआती दोनों झटकों से उबरते हुए तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने अपनी टीम को 150 रनों के पार एक मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया. इस मौके पर तमीम ने अपने करियर का 23वां वहीं मुश्फिकुर ने 26वां अर्धशतक भी पूरा किया. लेकिन 28वें ओवर में कप्तान विराट की स्ट्रेटेजी रंग लाई और केदार जाधव ने तमीम को बोल्ड कर टीम इंडिया को ज़रूरी विकेट दिला दिया. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 127 गेंदों में 123 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई. तमीम के बाद मैदान पर उतरे अनुभवी शाबिक बल्ले से कोई भी कमाल नहीं दिखा सके. 15 रन बनाकर वो रविन्द्र जडेजा की गेंद पर कैच आउट हो गए. शाकिब के विकेट के बाद महज़ 2 रन के अंदर ही अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मुश्फिकुर, केदार जाधव की गेंद पर आउट हो गए. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी टीम 50 ओवर तक महज़ 250 रन ही बना सकी. अंतिम ओवरों में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने अपनी यॉर्कर्स का जलवा दिखाया और बांग्लादेश की टीम को परेशान रखा. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि जडेजा को 1 विकेट मिला. भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए अब इस मुकाबले को जीतना बेहद ज़रूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
खुलेआम हो रही है IND-WI क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी, रांची स्टेडियम का वीडियो वायरल
खुलेआम हो रही है IND-WI क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी, रांची स्टेडियम का वीडियो वायरल
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget