एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद ‘बाक्सिंग डे’ पर होंगे आमने सामने

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद ‘बाक्सिंग डे’ पर आमने सामने होंगे. वैसे तो दोनों देश पड़ोसी हैं लेकिन क्रिकेट मैदान पर ये दोनों 32 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे का सामना करेंगे.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पड़ोसी हैं लेकिन क्रिकेट मैदान पर ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 32 साल बाद बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे का सामना करेंगे. इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां शुरू होगा जिसमें न्यूजीलैंड श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगा. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 296 रन के बड़े अंतर से जीता था.

न्यूजीलैंड इससे पहले 26 दिसंबर यानि बाक्सिंग डे को मेलबर्न में आखिरी बार 1987 में खेला था. तब वर्तमान टीम के उसके केवल चार खिलाड़ियों नील वैगनर, रोस टेलर, बीजे वाटलिंग और कोलिन डि ग्रैंडहोम का ही जन्म हुआ था. तेज गेंदबाज टिम साउथी ने माना कि यह उसकी टीम के लिये विशेष क्षण है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के पहले दिन लगभग 75 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.

साउथी ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के कई दिग्गज क्रिकेटरों को यह मौका नहीं मिला इसलिए यह खास है. हर कोई बाक्सिंग डे टेस्ट मैच देखते हुए बड़ा हुआ है.दर्शक और इतिहास इसके साथ हैं और न्यूजीलैंड को 30 साल से भी अधिक समय से इसमें खेलने का मौका नहीं मिला है, यह थोड़ा अलग है. ’’

न्यूजीलैंड ने मैच के लिये अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है जबकि जीत रावल की जगह शीर्ष क्रम में टॉम ब्लंडेल को रखा गया है. बोल्ट पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे. टाम लैथम के साथ ब्लंडेल पारी का आगाज करेंगे. ब्लंडेल ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2017 में खेला था और उसमें भी वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे थे. ब्लंडेल अमूमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये उतरते थे.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा उनकी टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. एमसीजी का विकेट पिछले दो ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट मैच के दौरान सपाट बना रहा और उसमें 20 विकेट लेना चुनौती बन रही हालांकि एक महीने पहले यहां खतरनाक पिच के कारण शैफील्ड शील्ड मैच रद्द करना पड़ा था.

इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पेन ने कहा कि फैसला आखिरी क्षणों में पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा. लेकिन परिस्थितियों के अनुसार संभावना पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की है और ऐसे में क्वीन्सलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर को पदार्पण का मौका मिल सकता है.

पेन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम के बारे में कल पता चलेगा. विकेट कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम दोनों परिस्थितियों (पांच गेंदबाजों के साथ खेलने या नहीं खेलने) के लिये तैयार हैं. हमने दिमाग में दो अलग टीमों का खाका तैयार कर रखा है. हम अंतिम फैसला कल करेंगे. ’’

ऑस्ट्रेलिया अमूमन चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलता रहा है जिनमें तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल होता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार इससे पहले वह 2013 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा था. अगर वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरता है तो मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स, नाथन लियोन के साथ नेसेर को रखा जा सकता है जबकि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह जेम्स पैटिनसन लेंगे. ऐसे में ट्रेविस हेड को बाहर बैठना पड़ सकता है.

क्या है बॉक्सिंग डे टेस्ट

बॉक्सिंग डे टेस्ट हर साल 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जरूर खेला जाता है. पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1950 में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 25 रन से जीता था. वर्ष 1953 और 1967 के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं खेला गया. 1974-75 से आधुनिक बॉक्सिंग डे टेस्ट परंपरा की शुरुआत हुई. वर्ष 1980 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट का अधिकार हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-

Xiaomi का Poco F2 स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या जानकारी आई सामने

GOOGLE के सह-संस्थापक की पत्नी ने उन पर किया मुकदमा दर्ज, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget