एक्सप्लोरर

ओलंपिक की तैयारी के लिए अमेरिका जाएंगे भारतीय स्टार मुक्केबाज विकास कृष्ण

विकास से जब पूछा गया कि उनकी ट्रेनिंग कितने दिनों की होगी, इस पर विकास ने कहा, "मैं वहां तीन महीनों के लिए जाऊंगा. मेरा लक्ष्य ओलम्पिक पदक में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए मैं अपने जीवन को खतरे में भी डाल सकता हूं.

नई दिल्ली: ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाज विकास कृष्ण 2021 टोक्यो ओलम्पिक के लिए बनाई गई टारगेट पोडियम स्कीम (टॉप्स) के माध्यम से पेशेवर ट्रेनिंग के लिए अमेरिका रवाना होने के लिए तैयार हैं. विकास को बस अब भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान से मंजूरी मिलने का इंतजार है. विकास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव को टॉप्स के सीईओ राजेश राजगोपालन से मंजूरी मिल गई है.

69 किलोग्राम भारवर्ग के इस मुक्केबाज ने कहा, "अब मुझे साई के महानिदेशक से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. जैसे ही वह इसे मंजूरी दे देते हैं तो मैं कुछ दिनों में चला जाऊंगा. संभवत: आज या कल, मुझे पता चल जाएगा."

विकास से जब पूछा गया कि उनकी ट्रेनिंग कितने दिनों की होगी, इस पर विकास ने कहा, "मैं वहां तीन महीनों के लिए जाऊंगा. मेरा लक्ष्य ओलम्पिक पदक में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए मैं अपने जीवन को खतरे में भी डाल सकता हूं. विमान सेवा शुरू हो गई है और मैं पूरी सुरक्षा के साथ सफर करूंगा. मैं किसी होटल में क्वारंटीन में समय बिताने के बजाए अपनी ट्रेनिंग पर फोकस करना पसंद करूंगा." विकास ने हालांकि अमेरिका में ट्रेनिंग की जगह बताने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, "आपको इसके बारे में बाद में पता चलेगा. पहले मुझे वहां जाने की मंजूरी मिलने दीजिए. मैं पहले न्यूयार्क में ट्रेनिंग करता था लेकिन इस बार वेन्यू बदल गया है. मैं अपने प्रोमोटर्स से चर्चा कर रहा हूं. वह मुझे ट्रेनिंग में मदद करेंगे और कुछ पेशेवर मुकाबले भी करवाएंगे क्योंकि अब तो अमेरिका में पेशेवर मुक्केबाजी शुरू हो गई है. मैं वहां अकेले जा रहा हूं, मेरे साथ मेरे परिवार का कोई सदस्य नहीं जा रहा."

उनसे जब पूछा गया कि क्या भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को उनके प्लान के बारे में जानकारी है तो विकास ने कहा, "महासंघ काफी समर्थन दे रही है और वह मेरे ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने के सपने को हासिल करने में मेरी मदद कर रही है." एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास अगले साल अपना तीसरा ओलम्पिक खेलेंगे.

ये भी पढ़ें:

क्रिकेट पर कोरोना वायरस की मार जारी, स्टार खिलाड़ी के कोविड पॉजिटिव आने की वजह से रद्द हुआ अहम मैच

अपने बर्थडे पर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने इस अभिनेता संग की सगाई, देखें PHOTOS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget