एक्सप्लोरर

अपने हीरो डिंको की मदद के लिए आए विजेंदर, कुछ इस तरह जुटा रहे आर्थिक सहायता

1998 के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उनको इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा.

भारत के लिए 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाले डिंको सिंह पिछले काफी वक्त से लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं. पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड जैसे सम्मान पा चुके डिंको सिंह का इंफाल में ही इलाज चल रहा है और अब उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा. ऐसे में उनकी मदद के लिए अब भारतीय के दिग्गज बॉक्सर विजेंदर सिंह और मनोज कुमार आगे आए हैं. भारत के अनुभवी बॉक्सर और बीजिंग ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेंदर सिंह और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार ने मिलकर डिंको सिंह के लिए आर्थिक मदद जुटाने की मुहिम शुरू की है. दोनों के अलावा कुछ अन्य मुक्केबाजों और कोचों ने एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है. इसके जरिए एक लाख रूपये जमा किए जा चुके हैं जो सीधे डिंको के खाते में भेजे जायेंगे. विजेंदर ने कहा, ‘‘हमारा एक व्हॉट्सएप ग्रुप है जिसका नाम है ‘हममें है दम’. मनोज ने इस पर डिंको के बारे में लिखा. हमने उसके बैंक खाते की जानकारी ली और अब पैसे इकट्ठे कर रहे हैं.’’ यह काम मंगलवार की शाम को शुरू हुआ. इसमें सभी ने एक हजार से लेकर 25,000 रुपये तक की मदद की है. बॉक्सिंग में भारत के पहले ओलंपिक मेडल विजेता विजेंदर ने कहा, ‘‘हमने एक लाख रूपये से ज्यादा इकट्ठे कर लिये हैं जो सीधे उनके खाते में जायेंगे. मैने 25000 रूपये दिये हैं. किसी ने 11,000 तो किसी ने पांच हजार दिये हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘डिंको हमारा हीरो है. हर मुक्केबाज का फर्ज है कि संकट के इस दौर में एक दूसरे की मदद करें.’’ मनोज ने कहा, ‘‘यह हमारा कर्तव्य है. मदद चाहे बड़ी हो या छोटी, हर रकम मायने रखती है. हमें उसके साथ खड़े होना है.’’ लिवर कैंसर से जूझ रहे डिंको को 25 अप्रैल को रेडिएशन थेरेपी के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए इंफाल से दिल्ली लाया जाएगा, जहां उनका आगे का इलाज होगा. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए इंतजाम किए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women's T20 World Cup: ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget