एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: विराट 'रिकॉर्ड' कोहली के नाम रहा साल 2017

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 29 साल के हो गए हैं. विराट कुछ ही समय में दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के लिस्ट में आ गए. हर मैच में कोहली के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार पांच नवंबर को 29 साल के हो गए. विश्व क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में शुमार हो चुके कोहली ने अपने 9 साल के क्रिकेट करियर में ही कई ऐसे मुकाम छू लिए हैं जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है.

कप्तान कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो उनके बल्ले की भूख और बढ़ जाती है. बात करे साल 2017 की तो विराट के बल्ले से जमकर रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में विराट ने इस साल खेले कुल 7 मैचों में 446 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. वहीं बात करें वनडे की तो विराट ने वनडे में छह शतक और सात अर्द्धशतक के साथ इस साल अबतक 1460 रन बना चुके हैं. वहीं टी-20 में विराट ने 286 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्द्धशतक भी शामिल है. इतना ही नहीं साल 2017 में विराट के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी जुड़े. आइए जानें 2017 में विराट के 8 रिकॉर्ड्स # साल के शुरुआत में ही कप्तान कोहली इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य पीछा करते हुए सचिन के 14 शतकों की बराबरी किया. # इसी विराट ने वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. # इसी साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 96 रन बनाकर विराट वनडे में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने 182 पारियों में 8000 रन बनया था जबकि विराट ने यह कारनामा 175 पारियों में ही कर दिखाया. # अपना 200वां वनडे मैच में विराट सार्वधिक 121 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने. # इसी सीरीज के दौरान विराट ने 113 रनों की पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. # इस शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉटिंग के पीछे छोड़ते ही विराट 32 शतक लगाकर सबसे अधिक शतकों के मामले में दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने. विराट सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं जिन्होंने वनडे में 49 शतक लगाए हैं. # वनडे के अलावा टेस्ट में भी विराट का बल्ला खूब गरजा. बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 204 रनों की पारी खेलकर चार सीरीज में लगातार चार दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने. # श्रीलंका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में क्लिन स्वीप करने वाले विराट भारत के पहले कप्तान बने. BCCI का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget