एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्सबड़े-बड़े बल्लेबाज़ों का विकेट गिराने वाले भुवनेश्वर को नूपुर ने किया क्लीन बोल्ड, आज है शादी
बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों का विकेट गिराने वाले भुवनेश्वर को नूपुर ने किया क्लीन बोल्ड, आज है शादी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 Nov 2017 10:01 AM (IST)
1/7

क्या है शादी का कार्यक्रम? अब से चंद मिनट बाद भुवनेश्वर घोड़ी चढेंगे और शहर के ही एक होटल में बारात लेकर पहुंचेंगे जहां पर जयमाला और शादी की बाकी सारी रस्मे की जाएंगी. इसी दिन रात में एक रिसेप्शन भी होगा जिसमें भुवनेश्वर अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मौजूद रहेंगे.
2/7

किरनपाल सिंह बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे की शेरवानी कोलकाता से मंगवाई है जबकि जूतियां जयपुर से मंगवाई गईं हैं. भुवनेश्वर की बहन भी भाई की शादी को एक्साइटेड हैं, वो भुनेश्वर के लिए सिर पर बांधने के लिए साफा दिल्ली से लेकर आईं हैं.
3/7

भुवनेशवर की मां इंद्रेश देवी बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश हैं और उन्होंने संगीत के कार्यक्रम में डांस भी किया. वहीं भुवनेशवर के पिता किरनपाल सिंह की भी खुशी का ठिकाना नहीं है.
4/7

शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं और भुनेश्वर का घर भी पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है. शादी के माहौल में घर के अंदर महिलाएं गीत संगीत का कार्यक्रम कर रही हैं.
5/7

लेकिन सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार की हल्दी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें भुवी टीम इंडिया के शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं. यानि शादी के माहौल में भुवी का टीम इंडिया से प्यार कम नहीं हुआ.
6/7

आज शादी से पहले बुधवार को भुवी की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई. ये रस्म भुवनेश्वर के गृहनगर मेरठ स्थित होटल ब्रॉडवे इन में हुई.
7/7

टीम इंडिया के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार आज क्रिकेट की पिच पर बोल्ड होने वाले हैं. भुवनेश्वर कुमार और नूपुर आज सात जन्म के बंधन में बंध जाएंगे. (सभी तस्वीरें शादी सागा, जोड़ी क्लिकर्स और सोशल मीडिया से ली गई हैं)
Published at : 23 Nov 2017 09:56 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
स्पोर्ट्स
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
स्पोर्ट्स
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

























