एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: 5-2 से मुकाबला जीतकर बेल्जियम ने बनाई अंतिम 16 में जगह, ट्यूनेशिया बाहर

दूसरे हाफ में भी बेल्जियम ने अपना दबदबा बनाए रखा. 50वें मिनट में कप्तान हेजार्ड ने अवसर पाते हुए फुटबाल को सीधा ट्यूनीशिया के गोल पोस्ट तक ले गए और टीम को 4-1 से आगे कर दिया.

कप्तान ईडन हेजार्ड (6वें, 51वें मिनट) और रोमेलु लुकाकु (16वें, 48वें मिनट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है. स्पार्ताक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए ग्रुप-जी के इस मैच में बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया.

बेल्जियम के लिए इस मैच में हेजार्ड और लुकाकु के अलावा, मिती बात्शुयाई (90वें मिनट) ने भी गोल किया, वहीं ट्यूनीशिया के लिए दो गोल डेलन ब्रोन (18वें मिनट) और कप्तान वाहबी खाजरी (93वें मिनट) ने किए.

5वें मिनट में ही हुआ मैच का पहला गोल

पांचवें मिनट में ही बेल्जियम को पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला, जिसे कप्तान ईडन हेजार्ड ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला. इसके बाद 16वें मिनट में लुकाकु ने दाएं पैर से शॉट मारकर उसे गोल पोस्ट तक पहुंचाया और टीम को 2-0 की बढ़त दी.

इसके दो मिनट बाद ही ट्यूनीशिया ने पहला फ्री किक का अवसर हासिल किया और इसे जाया नहीं जाने दिया. कप्तान वाहबी खजारी ने किक मारी और इसे अपनी टीम की ओर पास किया, जिसे डेलन ब्रोन ने हेडर के द्वारा शॉट मारकर बेल्जियम के गोल पोस्ट तक पहुंचाकर ट्यूनीशिया का खाता खोला और स्कोर 12 कर दिया. ब्रोन का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल था.

गोल दागने के कुछ मिनट बाद ही ब्रोन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. उनके स्थान पर हामदी नग्वेज को मैदान पर बुलाया गया. यहां ट्यूनीशिया ने अपना अटैक भी तेज कर दिया और बेल्जियम के डिफेंस पर वार करने लगी. उसे गोल करने के अच्छे मौके मिले, लेकिन टीम इसे भुना नहीं पार रही थी. इस दौरान, 40वें मिनट में उनके गोलकीपर बेन युसुफ भी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. उनके स्थान पर योहान बेन अलोउआने को मैदान पर भेजा गया.

पहले हाफ के निर्धारित समय की समाप्ति के बाद दोनों टीमों को चार मिनट का इंजुरी टाइम मिला. इसमें एक समय पर उन्होंने बेहद करीब से गोल करने का अवसर गवां दिया, लेकिन 48वें मिनट में उन्होंने थोमस म्यूनिएर से मिले पास को बाईं ओर से शॉट मारकर उसे ट्यूनीशिया के बाएं कॉर्नर पर पहुंचाया और बेल्जियम को 3-1 से आगे कर दिया. यह लुकाकु का इस विश्व कप में चौथा गोल है और उन्होंने पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली है. रोनाल्डो ने भी टूर्नामेंट में चार गोल दागे हैं.

दूसरे हाफ में भी रहा बेल्जियम का दबदबा

दूसरे हाफ में भी बेल्जियम ने अपना दबदबा बनाए रखा. 50वें मिनट में कप्तान हेजार्ड ने अवसर पाते हुए फुटबाल को सीधा ट्यूनीशिया के गोल पोस्ट तक ले गए और टीम को 4-1 से आगे कर दिया.

इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रहा. बेल्जियम को इस मैच का पांचवां गोल दागने से रोकने के लिए ट्यूनीशिया का डिफेंस और गोलकीपर मुस्तफा अच्छी कोशिश कर रहे थे. 79वें मिनट में दाईं ओर से यानिक करास्को ने अच्छा शॉट मारा, लेकिन इसे मुस्तफा ने सेव कर लिया.

मैच के अंतिम मिनट 90वें मिनट में ट्यूनीशिया के डिफेंस पर एक और वार करते हुए यूरी टिलेमांस ने बाईं ओर से मिची बात्शुयाई को पास दिया, जिसे बात्शुयाई ने सीधे प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और बेल्जियम को 5-1 से आगे कर दिया.

दोनों टीमों को तीन मिनट का अतिरिक्त समय मिला. आखिरी मिनट में नाग्वेज ने कप्तान खाजरी को पास दिया और खाजरी ने उसे बेल्जियम के गोल पोस्ट तक पहुंचाकर टीम का स्कोर 2-5 किया, लेकिन इसी स्कोर से ट्यूनीशिया की टीम इस मैच में बेल्जियम के हाथों हार गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget