एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एंजियोप्लास्टी के बाद लौटे घर

पूर्व भारतीय कप्तान की एक दिन पहले फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए थे. जनवरी के पहले हफ्ते में भी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सौरव गांगुली को दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज कोलकता के अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. 27 जनवरी को उन्हें अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया था. 29 जनवरी को उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई थी. गांगुली को लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य अपोलो अस्पताल पहुंचे.

गुरुवार को डाले गए दो स्टेंट 

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की गुरुवार को एंजियोप्लास्टी करके दो स्टेंट डाले. अपोलो अस्पताल के राणा दासगुप्ता के अनुसार, "गांगुली को सुबह 11.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. उनकी सेहत अब ठीक है और उनका हृदय भी पहले से सेहतमंद है. उनका स्वास्थ्य बहुत तेजी से ठीक हुआ है और हमें उम्मीद है कि वे कुछ ही दिन में सामान्य जीवन जी सकेंगे.’’

इस से पहले वुडलैंड्स अस्पताल में हुए थे भर्ती 

हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में भी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सौरव गांगुली को दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था. यहां, डॉक्टरों ने कहा था कि सौरव गांगुली ट्रिपल वेसेल डिजीज से पीड़ित हैं और उनकी आर्टरी में 3 स्टेंटिंग की जरूरत है. इसके बाद वुडलैंड्स अस्पताल में ही एक स्टेंटिंग किया गया था, जिसके बाद उनको छुट्टी दे दी गयी.

20 दिन बाद फिर हुए भर्ती 

वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के 20 दिनों के बाद 27 जनवरी को सौरव गांगुली चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल गए थे. यहां डॉक्टरों के पैनल ने तय किया कि उनकी बाकी दो स्टेंटिंग भी कर देना चाहिए. अब तीनों स्टेंटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गयी है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

यह भी पढ़ें 

पहली एशियाई ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा, चार स्वर्ण समेत 11 पदक किए अपने नाम

कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को तोहफे में दी अपनी जर्सी, वॉर्नर बोले थैंक यू विराट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा
शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget