एक्सप्लोरर

पहली एशियाई ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा, चार स्वर्ण समेत 11 पदक किए अपने नाम

भारत के निशानेबाजों ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कुवैत निशानेबाजी महासंघ ने किया था और इसमें एशिया के 22 देशों से 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था.

भारत के निशानेबाजों ने पहली एशियाई ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया. भारत के 24 सदस्यीय दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक समेत कुल 11 पदक अपने नाम किए. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कुवैत निशानेबाजी महासंघ ने किया था और इसमें एशिया के 22 देशों से 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था.

भारतीय दल ने 8 में से 4 स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा 

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि, भारतीय दल ने डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से इस एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया. भारत की ओर से पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ चौधरी, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दिव्यांश सिंह पंवार, ट्रैप स्पर्धा में काइनन चेनाई और महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में  राजेश्वरी कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

2 रजत और 5 कांस्य पदक भी किए अपने नाम 

भारतीय निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में 2 रजत और 5 कांस्य पदक भी अपने नाम किए. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बाबुता और महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में  श्रेयषी सिंह ने सिल्वर मेडल जीते. इसके अलावा महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर, महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में मनीष कीर, पुरुषों की10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सरबजोत सिंह, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार और पुरुष ट्रैप स्पर्धा में पृथ्वीराज तोंडईमान ने कांस्य पदक जीता.

टोक्यो ओलंपिक्‍स में पदक पर है नजर 

एशियन ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी कुवैत शूटिंग फेडरेशन ने की थी. कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद भारतीय निशानेबाजों के लिए ये पहली प्रतिस्पर्धा थी. आगामी टोक्‍यो ओलंपिक्‍स की तैयारियों को देखते हुए भारतीय निशानेबाजों के लिए ये एक बेहतरीन शुरुआत है. 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दिव्यांश सिंह पंवार और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं. अब भारतीय निशानेबाज नई दिल्‍ली में 18-29 मार्च तक होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्‍ड कप में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें 

हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 राज्यों में हडकंप, मानव भारती यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फर्जी डिग्रियां

Amitabh Bachchan House: एक छत के नीचे रहता है बच्चन परिवार, सोने-हीरों से लदी हैं भगवान की मूर्तियां, देखें Inside Pics

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget