एक्सप्लोरर

अगले साल तय समय पर होगा ICC टी-20 वर्ल्ड कप, 16 टीमें लेंगी हिस्सा, BCCI ने शुरू की तैयारी

यह टी-20 विश्व कप के सातवां सत्र है जिससे पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी-20 विश्व कप के बाद यह क्रिकेट का पहला वैश्विक आयोजन होगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप की सुरक्षित एवं स्वस्थ मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा. भारत से पहले आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया.

भारत में 2021 में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा और इसका आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में होगा. आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से जारी बयान में शाह ने कहा, ‘‘ बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि इस टूर्नामेंट के लिए सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.’’

बीसीसीआई सचिव बोले-घर जैसा माहौल मिलेगा

बोर्ड सचिव ने वादा किया कि विश्व कप के लिए आने वाली सभी टीमों को भारत में शानदार आतिथ्य अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ हम क्रिकेट देखने के शानदार अनुभव प्रदान करने को लेकर दृढ़ संकल्प है. मैं आईसीसी और सदस्य बोर्डों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत अपने बेहतरीन आतिथ्य के लिए जाना जाता है. यहां पर आप घर जैसा महौल महसूस करेंगे.’

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अभूतपूर्व समय और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बीसीसीआई खुद को इसमें ढालने और इसके अनुकूल बनाने का हर संभव प्रयास करेगा. यह टी-20 विश्व कप के सातवां सत्र है जिससे पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद यह क्रिकेट का पहला वैश्विक आयोजन होगा.

गांगुली ने कहा, प्रशासक की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक

खिलाड़ी और कप्तान के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने वाले सौरव गांगुली के लिए बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर एक प्रशासक के रूप में यह अलग तरह की चुनौती होगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने एक खिलाड़ी के रूप में आईसीसी की टूर्नामेंटों में भाग लेने का लुत्फ उठाया है. मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि इसमें शानदार माहौल होता है और इसके हर मैच को दुनिया भर के लाखों प्रशंसक देखते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं एक प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं.’’आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा कि आईसीसी ‘ इसे शानदार टूर्नामेंट’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान एक सुरक्षित टूर्नामेंट के आयोजन पर होगा , जिसका दुनिया भर के प्रशंसक आनंद ले सकेंगे.’’

इस बार 16 टीमें लेंगी हिस्सा

उन्होंने यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सफल आयोजन पर बीसीसीआई को बधाई देते हुए कहा, ‘‘इंडियन प्रीमियर लीग को सफलतापूर्वक और सुरक्षित तरीके से प्रबंधित करने के लिए बीसीसीआई, टीमों और अमीरात क्रिकेट बोर्ड की हम प्रशंसा करते है. हम इससे और दूसरे देशों में हुए क्रिकेट आयोजन से सीख लेंगे.’’ इस टी20 विश्व कप में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, ओमान, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड की टीमें भाग लेंगी.

Ind vs AUS: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, विराट कोहली ठहरेंगे विशेष पेंटहाउस सूइट में

IPL 2020: फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चा में रहे विराट कोहली और मुंबई इंडियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget