एक्सप्लोरर

नए कोच पर कोहली और टीम की राय जानने BCCI सीईओ जमैका पहुंचे

नए कोच पर कोहली और टीम की राय जानने BCCI सीईओ जमैका पहुंचे
नई दिल्ली: अनिल कुंबले-विराट कोहली विवाद के बीच कोच की विदाई के बाद अब टीम इंडिया के नए कोच को लेकर माहौल गर्म हो चला है. टीम इंडिया के नए कोच की नियुक्ति में कप्तान और टीम का योगदान भी रहे इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी जमैका पहुंच गए हैं.  बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) राहुल जौहरी जमैका में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम से मुलाकात करके नये मुख्य कोच की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास करेंगे. जमैका पहुंचने के बाद वो कोच और अन्य सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति पर कप्तान कोहली के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे. इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''हां, राहुल प्रशासकों की समिति :सीओए: की अनुमति के साथ जमैका के लिये निकले गये हैं. उन्हें कप्तान और टीम से प्रतिक्रिया लेने का काम सौंपा गया है. इसके बाद क्रिकेट सलाहकार समिति(सीएसी) के सामने उनके विचार बताये जायेंगे ताकि वे इन चीजों को ध्यान में रख सकें. '' कईयों को लग रहा है कि बीसीसीआई और सीओए ने यह कदम टीम के विचारों को जानने की कोशिश के तहत उठाया है क्योंकि वे नयी नियुक्ति में किसी तरह का मनमुटाव नहीं चाहते. कुछ दिन पहले कोहली ने कहा था कि वह तभी अपने विचार व्यक्त करेंगे जब बीसीसीआई इसके बारे में उनसे पूछेगा. कोहली ने सीरीज के दौरान एंटीगा चरण के दौरान मीडिया से विचार व्यक्त करते हुए कहा था, ''निजी विचारों की बात करें तो मैं किसी भी चीज का इशारा नहीं कर सकता या जानकारी नहीं दे सकता. हम बतौर टीम अपनी राय तभी व्यक्त करते हैं जब बीसीसीआई सुझाव मांगती है. इसलिये हम हमेशा प्रक्रिया के हिसाब से चलते हैं और बतौर टीम इसका सम्मान करते हैं. '' लेकिन साथ ही ये भी सवाल उठ रहे हैं कि टीम से प्रतिक्रिया लेना सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण वाली सीएसी पर कम भरोसा दिखाने की तरह है. कईयों को यह कदम इस संकेत के रूप में दिख रहा है कि रवि शास्त्री को कोच भूमिका में रखना महज एक औपचारिकता है. यह भी पता चला है कि मध्यम गति के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन नहीं मिला है. हालांकि सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि टीम इंडिया के नए कोच को लेकर सीएसी में भी बंटवारा नज़र आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री को भारतीय टीम के कोच के रूप में एक और मौका देने के पक्ष में है. जबकि सौरव गांगुली पिछली बार की तरह ही शास्त्री के खिलाफ हैं. एक बार फिर से कोच को चुनने की अहम भूमिका में वीवीएस लक्ष्मण उतर आए हैं. हालांकि खबरों के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी खुद एक विदेशी कोच के पक्षधर हैं और वो टॉम मूडी को टीम के नए कोच के रूप में देखना चाहते हैं. हालांकि इन सभी खबरों से ये साफ हो गया है कि भारतीय टीम के नए कोच को लेकर अभी और भी पेंच फंसने वाला है. सूत्र ने कहा, ''वेंकटेश प्रसाद ने कोच पद के लिये आवेदन नहीं भरा है. वह जूनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं. हम नहीं जानते कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है. वेंकी ने कभी भी पुष्टि नहीं की कि उन्होंने इस पद के लिये आवेदन भरा है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget