एक्सप्लोरर

सुरेश रैना की टिप्पणी पर रोहित शर्मा का जवाब, कहा- धोनी अपनी तरह के अकेले खिलाड़ी हैं

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रैना की टिप्पणी पर जवाब में कहा कि धोनी से उनकी तुलना नहीं की जा सकती है. धोनी अपने आप में अपनी तरह के अकेले खिलाड़ी है.

नई दिल्ली: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं. रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जों नहीं दी.

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था. भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी.

तुलना नहीं की जा सकती- रोहित

एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं.’’

रैना आईपीएल में रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स के चार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबों से एक अधिक है. विराट कोहली की गैर मौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता.

कप्तान के रूप में दोनों को दूसरों की बात सुनना पसंद है- रैना

रोहित ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते. रैना ने कहा, ‘‘मैंने उसे देखा है, वह धैर्यवान रहता है, उसे दूसरों की बात सुनना पसंद है, जब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था तो मैं उसके नेतृत्व में खेला था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी शानदार था, उसने (रोहित ने) धोनी से अधिक आईपीएल खिताब जीते हैं लेकिन दोनों में काफी समानता है. कप्तान के रूप में दोनों को दूसरों की बात सुनना पसंद है.’’ रैना ने कहा, ‘‘जब आपका कप्तान सुन रहा हो तो आप काफी समस्याओं का हल निकाल सकते हो. इसलिए मेरी नजर में वे दोनों शानदार हैं.

यह भी पढ़ें.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक दो नहीं बल्कि इतनी बार होगा कोविड 19 टेस्ट

BCCI में बढ़ेगा राहुल द्रविड़ का कद, मिलेगी बेहद ही अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget