एक्सप्लोरर

IND vs PAK: एशिया कप से पहले बासित अली ने अपनी ही टीम पाकिस्तान दी चेतावनी, बोले, ' भारत इतना मारेगा कि सोचा भी नहीं होगा'

वेस्टइंडीज में मिली शर्मनाक हार के बाद बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, अगर भारत एशिया कप में खेलेगा तो ऐसी हार होगी जिसके बारे में पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा.

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज दौरे में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम की आलोचना तेज हो गई है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने तो यहां तक कह दिया कि अगर भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का फैसला करता है, तो टीम को ऐसी हार मिलेगी जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी शिकस्त

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत अच्छी की थी और पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन पूरी तरह से बिखर गया. दूसरे वनडे में हार के बाद तीसरे मैच में तो हालत और भी खराब रही. इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तो की तरह बिखरी नजर आई. पहले तीन ओवरों में ही साइम अयूब, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान मोहम्मद रिजवान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद गिरते विकेटों का सिलसिला थम नहीं सका और पूरी टीम 30 ओवर के भीतर सिर्फ 92 रन पर ढेर हो गई. कैरेबियन तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने आठ ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान 202 रन से हार गया और सीरीज 1-2 से वेस्टइंडीज के नाम हो गई.

बासित अली का सख्त बयान

पाकिस्तान के इस प्रदर्शन पर बासित अली ने ‘द गेम प्लान’ यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर दे, जैसे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में किया था. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भारतीय टीम इतना मारेगी ना कि पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा."

बातचीत के बीच में ही होस्ट ने जब मजाक में कहा कि अभी तो पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ भी खेलना है और उनके पास अफगानिस्तान के खिलाफ मौका नहीं है, तो बासित अली ने जवाब दिया, "अफगानिस्तान से हारने पर यहां कोई ज्यादा परवाह नहीं करेगा, लेकिन भारत से हारते ही पूरा देश बौखला जाता है."

एशिया कप में बढ़ा दबाव

पाकिस्तान को वनडे सीरीज में मिली हार के साथ ही टी20 में भी वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी. आने वाला एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा का खतरनाक रन आउट, फील्डिंग देख उड़े होश; न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
Live: रोहित शर्मा का खतरनाक रन आउट, फील्डिंग देख उड़े होश; न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
BCCI ने फील्डिंग कोच के लिए मंगाए आवेदन, 2 पदों की नियुक्ति के लिए प्रोसेस शुरू
BCCI ने फील्डिंग कोच के लिए मंगाए आवेदन, 2 पदों की नियुक्ति के लिए प्रोसेस शुरू
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget