एक्सप्लोरर

Bajrang Punia Resign: विनेश के साथ बजरंग ने भी छोड़ी नौकरी, साक्षी मलिक ने बताई पूरी कहानी

Vinesh Phogat Resignation: विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ-साथ बजरंग पुनिया ने भी इस्तीफा दे दिया है.

Bajrang Punia Vinesh Phogat Resignation: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. वे ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर थीं. अब बजरंग पुनिया ने भी इस्तीफा दे दिया है. बजरंग और विनेश आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे. इन दोनों को हरियाणा चुनाव के लिए टिकट भी दिया जा सकता है. विनेश और बजरंग दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए हैं. यहां दोनों पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे. 

पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग और विनेश के मसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा. ''वे दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे. इसी वजह से इस्तीफा दे रहे हैं. यह उनका निजी फैसला है. हमारे आंदोलन को गलत रूप नहीं दिया जाना चाहिए. महिलाओं के लिए मेरा आंदोलन आज भी है. मैंने हमेशा कुश्ती की भलाई के लिए सोचा है.''

बजरंग पुनिया भारतीय रेलवे में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर थे. लेकिन अब वे इस्तीफा दे चुके हैं. बजरंग को कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव के लिए टिकट भी दे सकती है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है. वहीं मतगणना 8 अक्टूबर को होनी है. लेकिन इससे पहले यह 1 और 4 तारीख को होना था. हालांकि अब तारीख में बदलाव हो गया है.

बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. यह मामला काफी लंबा चला था. 

इससे पहले विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने इस्तीफे की बात कही. विनेश फोगाट ने कैप्शन में लिखा- भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी. सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट का लेटर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Watch: टीचर्स डे पर रोहित शर्मा ने पापा की सीख को किया याद', बताया कैसे बदली जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget