एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया

एलीसा हेली (133) की शतकीय पारी और एश्ले गार्डनर (3/40) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को 97 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को उसी के घर में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया.

वडोदरा: एलीसा हेली (133) की शतकीय पारी और एश्ले गार्डनर (3/40) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को 97 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को उसी के घर में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया.

रिलायंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 332 रन बनाए. इस लक्ष्य को भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 235 रनों पर ही ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया को हेली ने अच्छी शुरुआत दी थी. उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और दो छक्के लगाए. हेली के अलावा, इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए रेचेल हेनेस ने 43, गार्डनर ने 35, बेथ मूनी ने 34 और एलेसे पैरी ने 32 रनों का योगदान दिया.

भारतीय गेंदबाजों में हरमनप्रीत कौर ने दो विकेट लिए. शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली. मेजबान टीम की बल्लेबाज रेचेल रन आउट हुईं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को जेमिमाह रोड्रिगेज (42) और स्मृति मंधाना (52) ने अपनी 101 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी से अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसी स्कोर पर दोनों को गार्डनर ने पवेलियन भेजने के साथ ही भारतीय पारी को बहुत तगड़ा झटका दे दिया.

इसके बाद आईं बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और 235 रनों के कुल योग पर टीम के सभी विकेट बिखर गए. रोड्रिगेज और मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 36 और सुषमा वर्मा ने 30 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए गार्डनर के अलावा, मेहन स्कट और पैरी ने दो-दो विकेट लिए. निकोला कारे और जेसे जोनासन को एक-एक सफलता मिली. एकता बिष्ट रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौंटी.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेलने वाली हेली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget